एक गड़बड़ी और 30 लाख कारों को बुलाना पड़ा वापस, कंपनी का बड़ा फैसला

टेस्ला और शाओमी अपनी कारों को वापस बुला रही हैं. इन कारों को दरवाजों से जुड़े एक रिस्क की वजह से वापस बुलाया जा रहा है. ये मामला चीन का है, जहां इस साल की शुरुआत में फ्लश टाइप या हिडन डोर हैंडल्स को बैन कर दिया गया है. इस रिकॉल का सबसे ज्यादा असर टेस्ला पर पड़ा है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Advertisement
Tesla ने चीनी बाजार में लगभग 30 लाख कारों को रिकॉल किया है. (Photo: Tesla) Tesla ने चीनी बाजार में लगभग 30 लाख कारों को रिकॉल किया है. (Photo: Tesla)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST

टेस्ला और कई चीनी कंपनियों ने 40 लाख से ज्यादा कारों को रिकॉल (वापस बुलाया) किया है. इन सभी गाड़ियों को सेफ्टी चिंताओं की वजह से वापस बुलाया गया है. चीनी अथॉरिटीज ने शुक्रवार को बताया कि इन गाड़ियों को दरवाजे से जुड़ी गड़बड़ी की वजह से रिकॉल किया गया है. 

सिर्फ टेस्ला की बात करें, तो अमेरिकी कार कंपनी ने 29 लाख से ज्यादा चीन में बनी कारों को रिकॉल किया है. इसमें मुख्य रूप से मॉडल 3, मॉडल वाई, मॉडल एक्स और मॉडल एस शामिल हैं. इन कारों को दरवाजे से जुड़ी एक सुरक्षा चिंता की वजह से वापस बुलाया गया है. 

Advertisement

चीन ने हिडन हैंडल पर बैन लगा दिया है 

कंपनियों ने इन कारों को वापस बुलाने का फैसला ऐसे वक्त पर लिया है, जब चीन में हिडन डोर हैंडल्स को बैन कर दिया है. इस साल फरवरी में चीनी अथॉरिटीज ने फ्लश टाइप डोर हैंडल्स के इस्तेमाल को बैन कर दिया है. इस तरह के हैंडल मुख्य रूप से टेस्ला या दूसरी इलेक्ट्रिक कारों में देखने को मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें: TESLA ने लॉन्च की बिना पैडल वाली बाइक, कीमत ₹19,000

चीन में इस तरह के डोर हैंडल्स को रिस्की माना गया है. अथॉरिटीज का मानना है कि किसी दुर्घटना के वक्त इस तरह के डोर हैंडल की वजह से दरवाजों को जल्दी खोला नहीं जा सकता है. कार के बाहर मौजूद लोग कई बार डोर हैंडल को खोज नहीं पाते हैं क्योंकि ये दरवाजों में छिपे होते हैं. ऐसे में लोगों को बचाना मुश्किल हो सकता है. 

Advertisement

इलेक्ट्रिक कारों में पॉपुलर है ये डोर हैंडल

कुछ इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स भी ऐसा ही मानते हैं. उनका कहना है कि कार निर्माता कंपनियों को डिजाइन के साथ-साथ यूजर्स की सेफ्टी का भी ध्यान रखना चाहिए. भारत में भी इस तरह के डोर हैंडल इन दिनों पॉपुलर हो रहे हैं. खासकर इलेक्ट्रिक कारों में हमें इस तरह के डिजाइन देखने को मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें: 6 लाख डाउन पेमेंट... EMI होगी इतनी! TESLA ने यहां भी खोला शोरूम

चीनी अथॉरिटीज ने अपने नोटिस में बताया है कि टेस्ला इस तरह के रिस्क को कम करने के लिए सॉफ्टवेयर बदलाव करेगी. हालांकि, टेस्ला ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है. वहीं शाओमी ने 390,000 कारों को रिकॉल किया गया है, जबकि लीपमोटर ने 370,000 कारों को वापस बुलाया है. इन सभी कारों को वापस बुलाने की वजह दरवाजे की सेफ्टी से जुड़ी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »