TESLA ने लॉन्च की बिना पैडल वाली बाइक, कीमत ₹19,000

19 July 2026

By: Aaj Tak Auto

नए सेगमेंट में टेस्ला

दुनिया की सबसे मशहूर इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla अब एक नए कारोबार में उतर गई है. एलन मस्क की कंपनी ने पहली बार टू-व्हीलर सेगमेंट में कदम रखा है. 

Photo: Tesla.com

बैलेंस बाइक

हालांकि यह कोई इलेक्ट्रिक बाइक नहीं, बल्कि छोटे बच्चों के लिए बनाई गई बिना पैडल वाली बैलेंस बाइक है.

Photo: Tesla.com

बच्चों के लिए बाइक

खास बात यह है कि यह बाइक बच्चों को साइकिल चलाने से पहले बैलेंस और हैंडल संभालना सिखाने के लिए तैयार की गई है.

Photo: Tesla.com

सोल्ड-आउट हुई बाइक

Tesla की यह नई  बिना पैडल (Pedal-Less) वाली बाइक लॉन्च होते ही सुर्खियों में आ गई है. आलम ये है कि कंपनी के वेबसाइट पर ये बाइक आउट ऑफ स्टॉक हो गई है.

Photo: Tesla.com

कीमत है इतनी

Tesla ने इस बैलेंस बाइक की कीमत 225 डॉलर रखी है. यह करीब 19,000 रुपये के बराबर है. 

Photo: Tesla.com

इन उम्र के बच्चों के लिए

कंपनी के मुताबिक यह बाइक 2 से 5 साल तक के बच्चों के लिए बनाई गई है. इस पर अधिकतम 35 किग्रा तक के बच्चे बैठ सकते हैं.

Photo: Tesla.com

कैसी है बैलेंस बाइक

इसमें हल्का मैग्नीशियम फ्रेम दिया गया है, जिससे बच्चे इसे आसानी से संभाल सकें. सीट को पांच अलग-अलग ऊंचाई पर एडजस्ट किया जा सकता है.

Photo: Tesla.com

बिना मोटर, पैडल की बाइक

यह बाइक किसी इलेक्ट्रिक मोटर या पैडल के साथ नहीं आती. बच्चे अपने पैरों की मदद से इसे आगे बढ़ाते हैं.

Photo: Tesla.com

बच्चों को ट्रेनिंग

इससे बच्चे को धीरे-धीरे बैलेंस बनाना, दिशा बदलना और साइकिल चलाने की शुरुआती ट्रेनिंग मिलती है. बाद में बच्चे आसानी से रेगुलर पैडल वाली साइकिल चला सकते हैं.

Photo: Tesla.com

कैसा है डिज़ाइन

बाइक में Tesla का मिनिमल डिजाइन देखने को मिलता है. इसके साइड में Tesla का नाम और आगे कंपनी का मशहूर 'T' लोगो दिया गया है.

Photo: Tesla.com

मिलेगा टूल-किट

कंपनी बॉक्स में असेंबली के लिए जरूरी सभी टूल्स भी दे रही है, ताकि घर पर ही इसे आसानी से तैयार किया जा सके.

Photo: Tesla.com

कब होगी डिलीवरी

Tesla ने बताया है कि इस बैलेंस बाइक की डिलीवरी अगस्त के आखिर से शुरू होगी. और फिलहाल इसे केवल अमेरिकी बाजार में पेश किया गया है.

Photo: Tesla.com

Read Next