नई 7-सीटर ला रही है MARUTI... टेस्टिंग में फिर आई नजर, क्या है कंपनी का प्लान

मारुति सुजुकी एक नई कार पर काम कर रही है, जो 7-सीटर अवतार में आएगी. ये कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक 7-सीटर कार होगी, जिसे कंपनी अगले साल लॉन्च कर सकती है. इस कार में हमें 500 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है. कार को टेस्ट करते हुए देखा गया है. इसका लुक काफी हद तक ई-विटारा से प्रेरित लग रहा है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
Maruti अगले साल अपनी पहली इलेक्ट्रिक 7-सीटर लॉन्च कर सकती है. (Photo: marutisuzuki.com) Maruti अगले साल अपनी पहली इलेक्ट्रिक 7-सीटर लॉन्च कर सकती है. (Photo: marutisuzuki.com)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

मारुति एक नई 7-सीटर कार पर काम कर रही है. हाल में ही मारुति सुजुकी की इस कार को स्पॉट किया गया है. ये कोई पहला मौका नहीं है जब कंपनी की अपकमिंग 7-सीटर को देखा गया है. माना जा रहा है कि कंपनी एक इलेक्ट्रिक 7-सीटर एमपीवी ला रही है. एमपीवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा का दबदबा है. 

हालांकि, दूसरी कंपनियों ने इस सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करना शुरू कर दिया है. मारुति 7-सीटर वाले स्पेस में पीछे नहीं रहना चाहती है, जिसकी तैयारी कंपनी ने शुरू कर दी है. लेटेस्ट स्पाई शॉट में कार के फ्रंट, साइड और इंटीरियर की कुछ झलक देखने को मिली हैं. 

Advertisement

चल रही है कार की टेस्टिंग

चूंकि स्पाई शॉट्स में कार का एग्जॉस्ट पाइप नहीं दिख रहा है, जो इसके इलेक्ट्रिक होने की ओर इशारा कर रहा है. इसके अलावा कार में अंडर फ्लोर बैटरी के संकेत और हाई-वोल्टेज केबल देखने को मिल रहे हैं. इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक 7-सीटर एसयूवी को कंपनी इंटरनली वाईएमसी (Maruti YMC) कोडनेम से बुला रही है. 

यह भी पढ़ें: MARUTI की इस कार ने पलट दिया SUVs का खेल... सभी को किया पीछे

ये मारुति की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार होगी. मारुति सुजुकी की इस कार के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. कार का लुक थोड़ा एसयूवी जैसा है. अपकमिंग मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन कुछ हद तक ई-विटारा से प्रेरित नजर आ रहा है. संभव है कि कंपनी इस कार के लिए भी हार्टेक-ई/27 पीएल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही हो. 

Advertisement

क्या होगा कार में खास?

इस प्लेटफॉर्म पर ही ई-विटारा को तैयार किया गया है. कंपनी इस कार को अगले साल लॉन्च कर सकती है. वैसे आधिकारिक रूप से मारुति सुजुकी ने इस कार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. कार का रियर डिजाइन लेटेस्ट स्पाई शॉट्स में देखने को मिला है. इसमें एंड-टू-एंड कनेक्टेड टेल लाइट के साथ आती है. 

यह भी पढ़ें: शोरूम पहुंचते ही मची धूम! Maruti को टक्कर देने आ रही Bayon

कंपनी इस को नेक्सा शोरूम के जरिए लॉन्च कर सकती है. कार में 18 इंच के एलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं. कार में ऑल एलईडी लाइटिंग, बॉडी क्लैडिंग और दूसरे एक्सटीरियर फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा कार में एडास, टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरे फीचर्स भी मिलेंगे. ये 61kWh की बैटरी और 500 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ लॉन्च हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »