शोरूम पहुंचते ही मची धूम! Maruti को टक्कर देने आ रही Bayon

20 October 2026

By: Aaj Tak Auto

दिवाली पर हुंडई की तैयारी

दिवाली का त्योहार नजदीक है और कार बाजार में मुकाबला भी तेज होने लगा है. इस बार मारुति को टक्कर देने के लिए हुंडई ने बड़ी तैयारी कर रखी है.

Photo: ITG

आ रही Hyundai Bayon

दरअसल, हुंडई आगामी 26 अक्टूबर को अपनी नई एसयूवी Hyundai Bayon को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है.

Photo: Hyundai.com

11,000 में बुकिंग शुरू

Hyundai Bayon की बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है. इस एसयूवी को ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप से 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है.

Photo: Hyundai.com

शोरूम पहुंचने लगी SUV

लेकिन लॉन्च से पहले ही ये एसयूवी शोरूम तक पहुंचने लगी है, जिससे इसकी एंट्री को लेकर हलचल बढ़ गई है.

Photo: ITG

Maruti की बढ़ेगी मुश्किल

अगर प्राइस और फीचर्स का दांव सही बैठा, तो यह दिवाली के मौके पर मारुति की मुश्किलें बढ़ा सकती है. आइये देखें कैसी है नई Bayon.

Photo: ITG

विक्टोरिस को टक्कर

नई Bayon साइज में क्रेटा से छोटी और वेन्यू से बड़ी होगी. इसका सीधा मुकाबला Maruti Victoris जैसी SUV से होगा.

Photo: ITG

क्रेटा से छोटी वेन्यू से बड़ी

उम्मीद है कि इसकी लंबाई 4 मीटर से थोड़ी ज्यादा होगी. इस तरह यह 4.3 मीटर लंबी Hyundai Creta से थोड़ी छोटी हो सकती है.

Photo: Hyundai.com

कैसी है नई Bayon

इसमें कंपनी की लेटेस्ट 'Art of Steel' डिजाइन थीम देखने को मिलती है. इसका लुक काफी हद तक बड़ी Hyundai Tucson जैसा नजर आता है.

Photo: Hyundai.com

Creta वाला इंजन

Hyundai Bayon में क्रेटा वाला 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा. ये इंजन 115hp की पावर और 144Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: Hyundai.com

CNG की भी संभावना

फिलहाल कंपनी ने CNG वर्जन के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, Bayon CNG को भी पेश किया जा सकता है.

Photo: Hyundai.com

शानदार है केबिन

केबिन में 12.3-इंच की डुअल स्क्रीन मिलेगी. इनमें एक स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का काम करेगी, जबकि दूसरी का इस्तेमाल इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए होगा.

Photo: Hyundai.com

AI बेस्ड वॉयस असिस्टेंट

इसका सबसे खास फीचर Generative AI बेस्ड वॉयस असिस्टेंट है. कंपनी के मुताबिक, भारतीय बाजार में Hyundai की किसी गाड़ी में पहली बार यह तकनीक दी जा रही है.

Photo: Hyundai.com

क्या होगी कीमत?

माना जा रहा है कि, कंपनी इस एसयूवी को 8.5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है.

Photo: Hyundai.com

Read Next