Brezza-Nexon की बढ़ेगी टेंशन! आ रही महिंद्रा की CNG एसयूवी, इस दिन होगी लॉन्च

Mahindra XUV 3XO CNG को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. ये महिंद्रा की तरफ से पेश की जाने वाली पहली कंपनी फिटेड सीएनजी कार होगी. जिसे आगामी 15 अक्टूबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. अब इसकी पहली झलक सामने आई है.

Advertisement
Mahindra XUV 3XO CNG को पहाड़ों में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. Photo: ITG Mahindra XUV 3XO CNG को पहाड़ों में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. Photo: ITG

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:47 PM IST

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत. E20 पेट्रोल को लेकर मची उहापोह और गिरते माइलेज के चलते अब CNG गाड़ियों की डिमांड बढ़ चुकी है. इस सेगमेंट वो कार निर्माता कंपनियां भी एंट्री कर रहे हैं जो अब तक CNG से दूर थे. इसी क्रम में देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी पहली फैक्ट्री फिटेड सीएनजी कार XUV 3XO CNG को पेश करने जा रही है. 

Advertisement

हाल ही में XUV 3XO CNG को पहाड़ों में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इस टेस्टिंग का एक वीडियो व्लॉगर द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. जिसमें कार का पिछला हिस्सा लगभग बिना किसी कवर के नजर आया है. इससे इसके डिजाइन से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं.  तो आइये जानें कैसी होगी ये सीएनजी एसयूवी.

यह भी पढें: 80,000 लोगों ने खरीदी ये EV, अब नए अवतार में मचाएगी बवाल

महिंद्रा XUV 3XO CNG को 15 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाना है. इस SUV के आने से उन ग्राहकों को एक नया ऑप्शन मिल सकता है, जो कम खर्च में एक किफायती SUV की तलाश में हैं. स्पाई तस्वीरों में इसके पिछले हिस्से को साफ देखा जा सकता है. इसके डिजाइन में पेट्रोल और डीजल मॉडल की तरह ही कई एलिमेंट दिए गए हैं. इसमें XUV 3XO की बैजिंग, रूफ रेल्स, रियर स्पॉयलर और दोनों टेललैंप को जोड़ने वाली लाइट स्ट्रिप दिखाई देती है. इसके अलावा SUV में मोटा ब्लैक बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट और रिफ्लेक्टर्स भी दिए गए हैं.

Advertisement
XUV 3XO CNG का सीधा मुकाबला मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन से होगा. Photo: mahindra.com

डिजाइन के मामले में सबसे बड़ा बदलाव इसके पीछे की विंडस्क्रीन पर लगा CNG स्टिकर है. इससे साफ संकेत मिलता है कि यह SUV फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ आएगी. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारियों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है.

इंजन और परफॉर्मेंस

महिंद्रा XUV 3XO के पेट्रोल मॉडल में फिलहाल 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के दो विकल्प मिलते हैं. इसका पहला इंजन मल्टी-पॉइंट फ्यूल इंजेक्शन (MPFI) तकनीक के साथ आता है, जो 111hp की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, दूसरा इंजन डायरेक्ट इंजेक्शन तकनीक से लैस है, जो 131hp की पावर और 230Nm का टॉर्क देता है. ऐसे में CNG वेरिएंट में कंपनी कम पावर वाले MPFI टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है. इससे SUV की कीमत को कम रखने में मदद मिलेगी. 

यह भी पढें: चलती कार के पहिए हुए अलग! इंडिया एंट्री की तैयारी में ये चीनी कंपनी

फिलहाल यह साफ नहीं है कि महिंद्रा XUV 3XO CNG को किस गियरबॉक्स के साथ पेश करेगी. इसके पेट्रोल मॉडल में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं. कंपनी CNG वर्जन में भी इनमें से कौन-सा विकल्प देगी, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है. इसके अलावा CNG टैंक की क्षमता और उसे SUV में किस जगह फिट किया जाएगा, इस बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. 

Advertisement

क्या होगी कीमत

महिंद्रा XUV 3XO CNG की कीमत के बारे में लॉन्च से पहले कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है. हालांकि बाकी कारों की तरह इसकी कीमत पेट्रोल मॉडल से ज्यादा रहने की उम्मीद है. फिलहाल XUV 3XO की कीमत 7.79 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 15.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. आमतौर पर सीएनजी वेरिएंट अपने पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले तकरीबन 70 हजार से 1 लाख रुपये तक महंगे होते हैं. तो ऐसे में यदि बेस वेरिएंट में CNG ऑप्शन मिलता है तो इसकी शुरुआती कीमत तकरीबन 8.50 लाख रुपये हो सकती है. 

Nexon-Brezza को टेंशन

बाजार में आने के बाद महिंद्रा की इस एसयूवी का सीधा मुकाबला Tata Nexon और Maruti Brezza जैसी कारों से है. महिंद्रा के लिए न केवल प्राइसिंग एक बड़ा चैलेंज होगा बल्कि माइलेज भी एक बड़ा फैक्टर होगा. इन दोनों एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट की शुरुआती कीमत क्रमश: 8.35 लाख रुपये और 9.40 रुपये (एक्स-शोरूम) है. जहां तक माइलेज की बात है तो नेक्सन सीएनजी को लेकर 18 किमी/किग्रा और ब्रेजा सीएनजी को लेकर 26 किमी/किग्रा तक का दावा किया जाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »