KNK Mini Bike: 40 साल बाद ‘मंकी बाइक’ की वापसी! 50 हजार में लॉन्च हुआ ये मिनी रॉकेट

KNK Mini Bike: सत्तर-अस्सी के दशक में 'मंकी बाइक' खूब मशहूर था. साल 1973 में आई बॉलीवुड की मशहूर फिल्म बॉबी में अभिनेता श्रषि कपूर ने भी ऐसी ही एक मंकी बाइक चलाई थी, जिसने खूब शोहरत हासिल की. एक बार फिर से ऐसी ही मिनी बाइक भारत में लॉन्च हुई है. लेकिन इस बाइक को लेकर एक ट्विस्ट है.

Advertisement
KNK Mini Bike: इस मिनी बाइक का वजन केवल 40 किग्रा है. Photo: ITG KNK Mini Bike: इस मिनी बाइक का वजन केवल 40 किग्रा है. Photo: ITG

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

KNK Mini Bike Price & features: भारत में मिनी बाइक लवर्स के लिए एक अच्छी ख़बर है. करीब चार दशक बाद देश में फिर से क्लासिक ‘मंकी बाइक’ स्टाइल की वापसी हुई है. घरेलू गो-कार्ट निर्माता कंपनी KNK Karts ने अपनी नई पेट्रोल पावर्ड मिनी बाइक को लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 50 हजार रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसकी बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है और पहले बैच की डिलीवरी जून 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. खास बात यह है कि इस बाइक को पूरी तरह भारत में ही डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर किया गया है.

Advertisement

क्या है मंकी बाइक सेगमेंट 

इस नई मिनी बाइक के लॉन्च के साथ भारत में पुराने दौर की मशहूर मंकी बाइक की यादें भी ताजा हो गई हैं. 1970 के दशक में Rajdoot GTS नाम की छोटी बाइक काफी लोकप्रिय हुआ करती थी. उस समय यह बाइक फिल्म Bobby में दिखने के बाद इतनी मशहूर हो गई कि इसे “बॉबी बाइक” भी कहा जाने लगा था. उस दौर में इस बाइक ने मिनी बाइक सेगमेंट को नई पहचान दी थी, लेकिन बाद में इसका प्रोडक्शन बंद हो गया. अब करीब 40 साल बाद उसी तरह की छोटी और मजेदार बाइक का कॉन्सेप्ट फिर से बाजार में देखने को मिल रहा है.

KNK ने इस मिनी बाइक में केवल 80 सीसी का इंजन इस्तेमाल किया है. Photo: Knk Karts

40 किग्रा वजन... 80 सीसी इंजन

KNK की यह नई मिनी बाइक पूरी तरह भारत में डिजाइन और डेवलप की गई है. इसमें 80 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 4 एचपी की पावर जेनरेट करता है. इसका पावर आउटपुट किसी आम कम्यूटर मोटरसाइकिल जैसे हीरो डिलक्स, होंडा सीडी इत्यादि के मुकाबले लगभग आधे से भी कम है. हो सकता है कि, ये पावर आपको कम लगे लेकिन बाइक का वजन सिर्फ करीब 40 किलोग्राम है. हल्के वजन के कारण यह इंजन बाइक को आसानी से तेजी से दौड़ने में मदद करता है. 

Advertisement

इस बाइक में मैन्युअल गियर शिफ्ट की जरूरत नहीं है. इसमें ‘ट्विस्ट-एंड-गो’ सिस्टम दिया गया है. इंजन पावर ट्रांसफर के लिए इसमें सेंट्रीफ्यूगल क्लच और चेन ड्राइव सिस्टम मिलता है. इसका मतलब है कि इसमें क्लच लीवर या पैर से गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. बस एक्सेलरेटर घुमाइए और बाइक चलने लगती है, ठीक उसी तरह जैसे ऑटोमैटिक स्कूटर चलता है. यह सिस्टम काफी आसान है और ऐसे लोगों के लिए भी सुविधाजनक है जिन्हें बाइक चलाने का ज्यादा अनुभव नहीं है. 

सिर्फ फार्महाउस और प्राइवेट ट्रैक के लिए

इस मिनी बाइक के बारे में एक और बात जानना बेहद जरूरी है. यह मिनी बाइक सड़क पर चलाने के लिए नहीं बनाई गई है. इसे आरटीओ में रजिस्टर नहीं कराया जा सकता और न ही इसे पब्लिक रोड या हाईवे पर चलाया जा सकता है. कंपनी ने इसे खास तौर पर कार्टिंग के लिए तैयार किया है. इसका इस्तेमाल केवल प्राइवेट प्रॉपर्टी, ऑफ-रोड ट्रैक, क्लोज़्ड सर्किट या बड़े फार्महाउस जैसे इलाकों में किया जा सकता है.

इस बाइक का इस्तेमाल केवल प्राइवेट प्रॉपर्टी, ऑफ-रोड ट्रैक, क्लोज़्ड सर्किट में किया जा सकता है. Photo: knk Kart

इस मिनी बाइक का डिजाइन पूरी तरह ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें खास ट्यूबुलर चेसिस दिया गया है. आगे की तरफ सिंगल-साइड ट्रेलिंग लिंक सस्पेंशन और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है. खराब रास्तों पर बेहतर पकड़ के लिए इसमें बड़े और मोटे ब्लॉक-पैटर्न वाले ऑफ-रोड टायर लगाए गए हैं. छोटे साइज के बावजूद बाइक का लुक काफी दमदार और एग्रेसिव दिखाई देता है.

Advertisement

ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. हालांकि ये हाइड्रोलिक नहीं बल्कि केबल-ऑपरेटेड मैकेनिकल डिस्क ब्रेक हैं, जो आम तौर पर महंगी साइकिलों में भी देखने को मिलते हैं. कंपनी का कहना है कि, ग्राहक चाहें तो फैक्ट्री से फाइनल ड्राइव रेशियो को कस्टमाइज भी करवा सकते हैं. इससे बाइक को या तो ज्यादा तेज एक्सेलरेशन के लिए या फिर ज्यादा टॉप स्पीड के लिए सेट किया जा सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement