Freelander 8 से उठा पर्दा, नए अवतार में आ रही है ये कार, मिलेंगे गजब के फीचर्स

मार्केट में एक और लीजेंडरी कार ब्रांड की एंट्री होने वाली है. चेरी और जेएलआर मिलकर फ्रीलैंडर को लेकर आ रहे हैं. कंपनी ने इस ब्रांड की पहली कार को भी अनवील कर दिया है, जिसका प्रोडक्शन शुरू होने वाला है. फ्रीलैंडर की अपकमिंग कार का कॉन्सेप्ट कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने रिवील किया था. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास होने वाला है.

Advertisement
Chery JLR ने Freelander 8 को अनवील कर दिया है. (Photo: Freelander) Chery JLR ने Freelander 8 को अनवील कर दिया है. (Photo: Freelander)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

जगुआर लैंड रोवर और चेरी मिलकर एक कार ब्रांड पर काम कर रहे हैं. इस महीने की शुरुआत में इससे जुड़ी जानकारी कंपनी ने शेयर की थी. चेरी (Chery) और जेएलआर (JLR) मिलकर फ्रीलैंडर ब्रांड के तहत इस कार को लेकर आ रहे हैं. इस महीने की शुरुआत में कॉन्सेप्ट 97 रिवील किया गया था. 

अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि अपकमिंग कार का नाम फ्रीलैंडर 8 होगा. ये फ्रीलैंडर के नाम से आने वाला पहला मॉडल होगा. इस जॉइंट वेंचर के तहत अगले 5 साल में कंपनी 6 नए मॉडल्स को लॉन्च करने वाली है. फ्रीलैंडर 8 उनमें से ही एक है. 

Advertisement

Chery-JLR Freelander 8 में क्या होगा खास? 

फ्रीलैंडर 8 के डिजाइन की बात करें, तो ये काफी हद तक अपने कॉन्सेप्ट 97 से मिलता है. इसका डिजाइन ओरिजनल फ्रीलैंडर से भी मिलता है. कंपनी ने इसमें ट्रायंगल ग्लास पैनल रियर में दिया है. कार का फ्रंट फेस बोल्ड और उठा हुआ है. लाईडार यूनिट विंडस्क्रीन के ऊपर माउंट है. 

साइड प्रोफाइल की बात करें, तो इसमें फ्लेयर्ड व्हील आर्च, रेक्टेंगुलर ओआरवीएम, मोटी बॉडी क्लैडिंग, डुअल टोन साइड स्कर्ट, रूफ रेल्स और एंगल्ड डी-पिलर मिलता है. प्रोडक्शन वेरिएंट में फ्रंट हिंज रियर डोर मिलता है. रियर में फ्रीलैंडर सिंपल, क्ल्टर फ्री डिजाइन के साथ आती है. 

यह भी पढ़ें: नई कार के लिए हो जाएं तैयार! Honda लेकर आ रहा दमदार सिटी, इस दिन होगी लॉन्च

इंटीरियर में क्या कुछ मिलेगा?

कार की इंटीरियर की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें डैश-इंटीग्रेटेड मिनी एलईडी स्क्रीन मिलेगी. इस बड़ी स्क्रीन में रियल टाइम व्हीकल स्टेटस, रोड कंडीशन, वेदर और नेविगेशन डेटा मिलेगा. इसके अलावा कार में एलिवेटेड फ्रंट रो सीट्स मिलेगी, जो जिससे बेहतरीन रोड व्यू मिलेगा. ये कार 6 सीटर कॉन्फिग्रेशन में आ सकती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बड़ी तैयारी में महिंद्रा, लॉन्च करेगा अपनी पहली CNG वाली SUV

इंजन और पावर 

फ्रीलैंडर 8 को अलग प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है, जो इलेक्ट्रिक, प्लग-इन हाइब्रिड और रेंज एक्सटेंडर पावरट्रेम में यूज किया जा सकता है. कार इन दिनों की वेरिएंट में लॉन्च हो सकती है. इलेक्ट्रिक वर्जन में 800V का आर्किटेक्चर मिल सकता है. ADAS का काम हुवाई डेवलप्ड सिस्टम हैंडल करेगा. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8397 प्रोसेसर मिलेगा. कार की लॉन्च डेट को लेकर कोई तय तारीख सामने नहीं आई है. ये कार 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement