25 Apr 2026
By: Aajtak Auto
पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक के बाद महिंद्रा सीएनजी कार लेकर आ रही है. वैसे महिंद्रा के लिए सीएनजी कोई नई टेक्नोलॉजी नहीं है.
Video: Mahindra Auto
कंपनी पहले से ही अपने कमर्शियल व्हीकल्स में सीएनजी ऑफर करती है, लेकिन अब कंपनी एक पैसेंजर कार में सीएनजी लेकर आ रही है.
Photo: auto.mahindra.com
ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएनजी की बढ़ती मांग की वजह से कंपनी ने ये फैसला लिया है. साथ ही इसकी वजह से कंपनी को एमिशन नॉर्म्स में भी राहत मिलेगी.
Photo: auto.mahindra.com
फिलहाल देश में सीएनजी का मार्केट शेयर 21.98 परसेंट है. ये पेट्रोल के बाद दूसरा सबसे पॉपुलर फ्यूल टाइप है. ऐसे में ये कंपनियों के लिए भी जरूरी हो जाता है.
Photo: auto.mahindra.com
रिपोर्ट्स की मानें, तो महिंद्रा 3XO को सीएनजी में लॉन्च करेगी. कार का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन से होगा, जो सीएनजी में आती है.
Photo: auto.mahindra.com
इससे पहले भी महिंद्रा अपनी कुछ पैसेंजर कार्स में सीएनजी ऑफर कर चुकी है. कंपनी लोगन और केयूवी 100 ट्रिप जैसी गाड़ियों में सीएनजी देती थी.
Photo: ITG
फिलहाल 3XO दो इंजन ऑप्शन में आती है. कंपनी 1.2 लीटर वाले एमपीएफआई को सीएनजी के लिए चुन सकती है.
Photo: auto.mahindra.com
एमपीएफआई इंजन को बनाना आसान होता है और इन्हें सीएनजी पर इस्तेमाल करना आसान है. वहीं डायरेक्ट इंजेक्शन वाले इंजन के साथ ये करना मुश्किल है.
Photo: auto.mahindra.com
ये कार इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है. वित्तवर्ष 2026 में कंपनी ने 1 लाख से ज्यादा 3XO को बेचा है.
Photo: ITG