नई कार के लिए हो जाएं तैयार! Honda लेकर आ रहा दमदार सिटी, इस दिन होगी लॉन्च

Honda नई कारों को लेकर आ रहा है. कंपनी अगले महीने दो नई कारों को लॉन्च कर सकती है. इसमें एक प्रीमियम एसयूवी होगी और दूसरी मिड साइज सेडान का फेसलिफ्ट. यानी होंडा भारत में सिटी का फेसलिफ्ट लेकर आ रहा है, जो अगले महीने लॉन्च हो सकती है. कंपनी कार के फ्रंट और रियर में कुछ बदलाव कर सकती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
2023 में कंपनी ने Honda City का पहला फेसलिफ्ट जारी किया था. (Photo: Honda Cars) 2023 में कंपनी ने Honda City का पहला फेसलिफ्ट जारी किया था. (Photo: Honda Cars)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:13 PM IST

होंडा (Honda) भारतीय बाजार में अपनी दो नई कारों को लॉन्च करने वाली है. वैसे कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी 22 मई को इन गाड़ियों को लॉन्च कर सकती है. कंपनी अपने पोर्टफोलियो में नई फ्लैगशिप एसयूवी जेआर-वी हाइब्रिड (ZR-V Hybrid) और सिटी फेसलिफ्ट (Honda City Facelift) को लॉन्च करेगी. 

Advertisement

सिटी होंडा की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है. एक वक्त था जब इस कार को प्राइवेट सेक्टर के बड़े अधिकारियों की गाड़ी माना जाता था. लोगों की विश लिस्ट में होंडा सिटी हुआ करती थी. अब कंपनी बढ़ते कंपटीशन को देखते हुए इसका फेसलिफ्ट लेकर आ रही है. ब्रांड दो कारें लॉन्च करने वाली है.  

ये दोनों ही कारें कंपनी के उस प्लान का हिस्सा हैं, जिसके तहत होंडा 2030 तक 10 नई गाड़ियों को लॉन्च करने वाली है. भारत में अपनी स्थिति को बेहतर करने के लिए कंपनी इन गाड़ियों को ला रही है. 

होंडा के लिए जरूरी है सिटी

बात करें होंडा सिटी फेसलिफ्ट की, तो ये मौजूदा 5वीं पीढ़ी की सिटी का दूसरा फेसलिफ्ट होगा. कंपनी ने इससे पहले 2023 में इसका फेसलिफ्ट लॉन्च किया था. नई होंडा सिटी का भारत को लेकर कंपनी की स्ट्रैटजी में बड़ा रोल है. कंपनी इसका नेक्स्ट जनरेशन मॉडल 2028 में लॉन्च करने वाली है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत में Honda की बड़ी तैयारी, शुरू हुई SUV की टेस्टिंग, Nexon को देगी टक्कर

चूंकि मिड साइज सेडान सेगमेंट में कंपटीशन बढ़ रहा है, तो इस फेसलिफ्ट के जरिए होंडा सिटी टक्कर में बनी रह पाएगी. इस कार का सीधा मुकाबला स्कोडा स्लाविया, फॉक्सवैगन वर्टस और हुंडई वरना से है. हालांकि, होंडा सिटी की सेल्स इस वक्त बहुत अच्छी नहीं हैं. मार्च 2026 में कंपनी ने इस कार की सिर्फ 805 यूनिट्स को बेचा है. 

क्या कुछ नया होने वाला है? 

अगर आप होंडा सिटी फेसलिफ्ट से बहुत ज्यादा उम्मीद कर रहे हैं, तो शायद आपको निराश होना पड़ेगा. कंपनी इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करेगी. 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट के डिजाइन में कंपनी छोटे-मोटे बदलाव करेगी. इसमें रिफ्रेश्ड फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड एलईडी लाइटिंग और फ्रंट व रियर बंपर्स में कुछ बदलाव होंगे. साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं होगा. 

यह भी पढ़ें: 3,500 रुपये EMI, स्पोर्टी डिज़ाइन! Honda का नया स्कूटर लॉन्च

होंडा सिटी फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क ऑफर करेगा. इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. साथ ही होंडा की ये कार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में भी आएगी. ये वेरिएंट सेगमेंट का सबसे फ्यूल एफिशिएंट ऑप्शन है. 

Advertisement

कार के इंटीरियर में भी ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा. इसमें 360 डिग्री कैमरा, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल क्ल्स्टर और कई दूसरे कनेक्टेड कार फीचर्स मिलेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement