Advertisement

ऑटो न्यूज़

Skoda Slavia Facelift: पुराने दाम में नई कार! 8-गियर वाली धांसू फैमिली सेडान लॉन्च, कीमत है इतनी

अश्विन सत्यदेव
  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST
  • 1/16

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सेडान Skoda Slavia के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च कर दिया है. त्योहारी सीजन के पहले आई नई स्लॉविया ग्राहकों के लिए एक बेहतर ऑप्शन बनेगी. नई Slavia Facelift की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि 2022 में लॉन्च होने के बाद Slavia को पहली बार बड़ा मिड-लाइफ अपडेट मिला है. (Photo: skoda-auto.co.in)

  • 2/16

नई कार में डिजाइन में बदलाव के साथ केबिन को भी थोड़ा अपडेट किया गया है, जबकि फीचर्स की लिस्ट पहले से लंबी हो गई है. इसके अलावा कंपनी ने 1.0-लीटर इंजन के साथ नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया है. बाजार में इसका मुकाबला Volkswagen Virtus, Honda City और Hyundai Verna जैसी कारों से होगा. तो आइये देखें कैसी है नई Skoda Slavia. (Photo: ITG)

  • 3/16

इस फेसलिफ्ट लॉन्च की सबसे ख़ास बात ये है कि, कंपनी ने इसके नए मॉडल में बड़े अपडेट देने के बावजूद इसके प्राइस में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. इसकी शुरुआती कीमत पुराने मॉडल की तरह ही 10 लाख रुपये है. (Photo: skoda-auto.co.in)

Advertisement
  • 4/16

यानी बेस वेरिएंट खरीदने वालों के लिए कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, टॉप वेरिएंट की कीमत पुराने मॉडल के मुकाबले 64,000 रुपये ज्यादा है. कंपनी ने कीमत बढ़ाने के साथ कार में कई नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट भी जोड़े हैं. (Photo: ITG)

  • 5/16

कैसा है डिजाइन

नई Slavia के ओवरऑल डिजाइन और बॉडी शेप को पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन छोटे-छोटे बदलावों की वजह से अब कार पहले से ज्यादा शार्प और स्पोर्टी नजर आती है. फ्रंट में LED हेडलैंप को नया डिजाइन दिया गया है और इसमें सेगमेंटेड डे-टाइम-रनिंग लाइट्स (DRLs) मिलते हैं. ग्रिल पर सेगमेंटेड क्रोम स्ट्रिप दी गई है. इसके अलावा नए LED फॉग लैंप और स्पोर्टी डिजाइन वाला नया बंपर भी मिलता है. (Photo: skoda-auto.co.in)
 

  • 6/16

साइड प्रोफाइल में 16-इंच के अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन दिया गया है. कार के दोनों तरफ शार्प बॉडी लाइन्स इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देती हैं. विंडो लाइन पर क्रोम फिनिश भी दी गई है. पीछे की तरफ नई LED टेल-लाइट्स के साथ सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं. Skoda की ब्रांडिंग को भी अपडेट किया गया है और रियर बंपर को नया डिजाइन मिला है. (Photo:ITG)

Advertisement
  • 7/16

नई Slavia Facelift को आर्कटिक सिल्वर और कैपेचिनो बीज जैसे नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. वहीं Monte Carlo वर्जन को ज्यादा स्पोर्टी लुक देने के लिए ब्लैक आउट एक्सटीरियर एलिमेंट्स, ब्लैक बैज और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. ग्रिल पर रेड एक्सेंट, खास Monte Carlo बैज और डुअल-टोन कलर ऑप्शन भी मिलते हैं. (Photo: skoda-auto.co.in)

  • 8/16

कार की साइज

लंबाई 4,552 मिमी
चौड़ाई 1,752 मिमी
उंचाई  1,507 मिमी
व्हीलबेस  2,651 मिमी
ग्राउंड क्लीयरेंस 179 मिमी
बूट स्पेस   521 लीटर

(Photo: skoda-auto.co.in)

  • 9/16

Skoda Slavia में पहले की तरह 115hp की पावर और 178Nm टॉर्क वाला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है. दूसरा विकल्प 150hp और 250Nm वाला 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन है. 1.0-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि 1.5-लीटर इंजन को 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है. (Photo: skoda-auto.co.in)

Advertisement
  • 10/16

सबसे बड़ा बदलाव 1.0-लीटर इंजन के ऑटोमैटिक वर्जन में हुआ है. इसमें अब पुराने 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. (Photo: skoda-auto.co.in) 

  • 11/16

Slavia Facelift का इंटीरियर पुराने मॉडल जैसा ही रखा गया है. स्टैंडर्ड वर्जन में बेज और ब्लैक थीम के साथ कॉपर इंसर्ट मिलते हैं. वहीं Monte Carlo वर्जन में ऑल-ब्लैक केबिन दिया गया है, जिसमें रेड इंसर्ट और स्क्रीन पर खास रेड ग्राफिक्स मिलते हैं. स्टैंडर्ड मॉडल में अब लेदराइट सीट्स को मोनो-टोन फिनिश दी गई है, जबकि पुराने मॉडल में डुअल-टोन फिनिश मिलती थी. (Photo: skoda-auto.co.in)

  • 12/16

Monte Carlo वर्जन में ब्लैक लेदराइट सीट्स के साथ रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग दी गई है. कार में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड में रीसस्ड स्पेस, गोल एयर वेंट्स और टच-बेस्ड HVAC कंट्रोल्स जैसे पुराने डिजाइन एलिमेंट्स को बरकरार रखा गया है. (Photo: skoda-auto.co.in)

  • 13/16

Skoda ने नई Slavia में फीचर्स को काफी अपडेट किया है. कार में अब 10.1-इंच का थोड़ा बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें गूगल AI असिस्टेंस दिया गया है. इसके साथ नया 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसमें अलग-अलग स्क्रीन को अपनी जरूरत के हिसाब से कॉन्फिगर किया जा सकता है. (Photo: skoda-auto.co.in)

  • 14/16

नई Slavia में सेगमेंट-फर्स्ट रियर सीट मसाज फंक्शन भी दिया गया है. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा एक बड़ा नया फीचर है. AC की परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए इसमें नया वेरिएबल-जियोमेट्री कंप्रेसर, दिया गया है. (Photo: skoda-auto.co.in)

  • 15/16

कार में सिंगल-पेन सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स पहले की तरह मिलते रहेंगे. (Photo: skoda-auto.co.in)

  • 16/16

कुल मिलाकर, Skoda Slavia Facelift में कंपनी ने किसी बड़े डिजाइन बदलाव के बजाय उन हिस्सों पर ध्यान दिया है, जहां ग्राहक को डेली लाइफ के इस्तेमाल में फर्क महसूस हो. नया लुक, ज्यादा फीचर्स, बेहतर AC और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इसे पहले से ज्यादा मजबूत पैकेज बनाते हैं. हालांकि, ADAS की कमी इसे फॉक्सवैगन वर्टस, होंडा सिटी और हुंडई वर्ना जैसे प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले थोड़ा पीछे रख सकती है. (Photo: skoda-auto.co.in)

Advertisement
Advertisement