स्कोडा (Skoda) एक चेक ऑटोमोबाइल निर्माता है जिसे 1925 में स्थापित किया गया था. इसका मुख्यालय म्लाडा बोलेस्लाव, चेक गणराज्य में है. 1991 के बाद, इसे धीरे-धीरे जर्मन वोक्सवैगन समूह के लिए निजीकृत किया गया, 1994 में आंशिक सहायक कंपनी और 2000 में पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई.
स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जर्मन ऑटोमोटिव विनिर्माण कंपनी वोक्सवैगन समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय सहायक कंपनी है. इसका मुख्यालय पुणे में है. गुरप्रताप बोपाराय को स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया के पहले प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किए गए थे.
7 अक्टूबर 2019 को, वोक्सवैगन ग्रुप इंडिया ने अपनी तीन भारतीय सहायक कंपनियों - वोक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (वीडब्ल्यूआईपीएल), वोक्सवैगन ग्रुप सेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएससी) और स्कोडा ऑटो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएआईपीएल) को स्कोडा नामक एक इकाई में विलय करने की घोषणा की. भारत में स्कोडा के कई वैरिएंट उपलब्ध हैं जिनमें स्लाविया, कुशाक, कोडियाक शामिल हैं.
Skoda Slavia facelift: स्कोडा ने अपनी सबसे सस्ती सेडान कार स्लॉविया के नए अवतार में कई बड़े बदलाव किए हैं. लेकिन इस लॉन्च की ख़ास बात ये है कि, कीमतों में कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं किया गया है. बेस मॉडल तो पुराने दाम में ही बिक्री के लिए उपलब्ध है. हालांकि केबिन फीचर्स पूरी तरह बदल गए हैं.
स्कोडा अपनी कारों को महंगी कर रही है. कंपनी की कारें 1 अक्टूबर से महंगी हो जाएंगी. कंपनी ने बताया है कि उनकी कारों की कीमतों में 1.2 परसेंट तक का इजाफा होगा. इसकी वजह लगातार बढ़ती इनपुट और ऑपरेशन कॉस्ट है. स्कोडा ने इससे पहले 2026 की शुरुआत में अपनी कारों को महंगा किया था. आइए जानते हैं डिटेल्स.
स्कोडा भारतीय बाजार में अपनी नई कार लाने की तैयारी में जुट गई है. हम बात कर रहे हैं कंपनी की प्रीमियम और सबसे सस्ती सेडान स्कोडा स्वालिया फेसलिफ्ट की. वैसे तो कंपनी ने कार के फेसलिफ्ट को पहले ही रिवील कर दिया था. इसकी लॉन्च डेट तय हो गई है और प्रीबुकिंग चल रही है. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें.
स्कोडा-फॉक्सवैगन भारतीय बाजार में एक बड़ी पार्टनरशिप कर सकता है. कंपनी काफी समय से एक मजबूत पार्टनर की तलाश में है. अब कंपनी के जेएसडब्लू के साथ एक एमओयू साइन कर लिया है. इस एमओयू के तहत दोनों कंपनियां भविष्य की संभावनाओं को तलाश रही हैं, जिसके तहत एक जॉइंट वेंचर सेटअप किया जाएगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर सेडान को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं स्कोडा ऑक्टेविया आरएस की, जिसका सेकंड बैच भारत में लॉन्च हुआ है. पहले बैच में ये कार लॉन्च से पहले ही सोल्ड आउट हो गई थी. पहले कंपनी ने इसकी 100 यूनिट्स को लॉन्च किया था. अब ब्रांड इसकी सिर्फ 50 यूनिट्स लेकर आई है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
स्कोडा कायलॉक का नया वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है. ये कंपनी की सबसे सस्ती कार है, जो दमदार इंजन और जरूरी फीचर्स के साथ आती है. कार का नया स्पोर्टलाइन वेरिएंट टॉप और सेकंड ट्रिम के बीच के खाली गैप को भरता है. कार के इंटीरियर और एक्सीटियर में कुछ जरूरी बदलाव भी किए गए हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
स्कोडा भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए बड़ी प्लानिंग कर रही है. कंपनी सीएनजी कारों को भारत में उतारने पर विचार कर रही है. इस लिस्ट में कंपनी ने तीन कारों को रखा है, जिनमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. स्कोडा कायलॉक पहली कार हो सकती है जिसमें कंपनी सीएनजी का विकल्प दे सकती है.
लगभग 6 साल के बाद स्कोडा भारत में अपनी डीजल कार लेकर आ रही है. 2020 में बीएस-6 नॉर्म्स के लागू होने के बाद कंपनी ने डीजल कारों को बेचना बंद कर दिया था. हालांकि, अब स्कोडा अपनी सुपर्ब डीजल को लेकर आ रही है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इस कार से पर्दा उठा दिया है. इसमें दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
स्कोडा ने अपनी सबसे सस्ती सेडान का फेसलिफ्ट इंट्रोड्यूस कर दिया है. कंपनी स्कोडा स्लाविया के फेसलिफ्ट से पर्दा उठाया है, जिसमें 360 डिग्री कैमरा, मसाज वाली रियर सीट्स के साथ एक नया गियरबॉक्स भी जोड़ा गया है. कार के एक्सटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं, जिससे ये और भी ज्यादा आकर्षक बन गई है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
भारतीय बाजार में स्कोडा नई कार लेकर आ रही है. ये कार डीजल इंजन वाली होगी. कंपनी के पोर्टफोलियो में फिलहाल कोई डीजल कार नहीं है. बीएस-6 नियमों के लागू होने के बाद कंपनी ने डीजल कारों को बेचना बंद कर दिया था, लेकिन अब कंपनी ने एक गैप खोज लिया है. इस गैप को भरने के लिए ब्रांड प्रीमियम डीजल सेडान ला रही है.
Skoda Slavia Monte Carlo Edition में कंपनी ने दो नए कलर ऑप्शन जोड़ा है. ये कलर ऑप्शन लीमिटेड नंबर्स में मिलेंगे. स्लाविया ब्रांड की सबसे सस्ती सेडान कार है, जो दो इंजन ऑप्शन में आती है. नए कलर्स सिर्फ मोंटे कार्लो एडिशन का हिस्सा होंगे. इन्हें सभी वेरिएंट्स में नहीं खरीदा जा सकेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
केरल की दीपिका सुशीलन बताती हैं कि उन्होनें Skoda Slavia सेडान कार बुक की थी. इसके लिए उन्होनें अब तक 14 लाख रुपये डीलरशिप और बैंक को चुकाए हैं. लेकिन अब डीलरशिप बंद हो चुकी है और कार कंपनी ने भी हाथ खड़े कर लिए हैं. हैरानी इस बात की है कि अब तक उन्हें कार भी नहीं मिली है.
स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी परफॉर्मेंस फोकस्ड Skoda Kodiaq RS को लॉन्च कर दिया है. ये कार लिमिटेड नंबर में भारत में मिलेगी. कंपनी ने इसमें 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो 265 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. कार की टॉप स्पीड 231Kmph की है. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें.
स्कोडा (Skoda) ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी पीक (Peaq) को अनवील कर दिया है. ये कार कंपनी के ग्लोबल लाइनअप का हिस्सा है. स्कोडा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में ये कार टॉप पर है. कंपनी के ईवी लाइनअप की बात करें, तो इसमें एपिक, एलरॉक और एन्याक आती हैं.
Skoda Kodiaq RS की कीमतों का ऐलान होना बाकी है. लेकिन बुकिंग शुरू होने के महज 6 मिनट के भीतर ही इसकी सभी यूनिट्स सोल्ड-आउट हो चुकी हैं. ये एक 7-सीटर हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी है, जिसे CBU रूट से भारत लाया जा रहा है.
स्कोडा भारतीय बाजार में अपनी नई पावरफुल कार Kodiaq RS को लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने आज से इस SUV की बुकिंग शुरू कर दी है.
स्कोडा (Skoda) अपनी सबसे छोटी और सस्ती कार का स्पोर्टी वर्जन लाने वाली है. हम बात कर रहे हैं Skoda Kylaq Sportline ट्रिम की.
स्कोडा भारतीय बाजार में नई एसयूवी लाने वाली है. Skoda Kodiaq RS की बुकिंग 22 जून से शुरू हो रही है. ये कार जल्द ही भारत में लॉन्च होगी.
मई 2026 कार ब्रांड्स के लिए शानदार रहा है. 10 कंपनियों की सेल पिछले साल के मुकाबले इस साल बढ़ी है. हालांकि, सभी ब्रांड्स के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है.
स्कोडा ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी को अनवील कर दिया है. हम बात कर रहे हैं Skoda Epiq (स्कोडा एपिक) की.
Skoda Kodiaq को कंपनी ने 3 लाख रुपये कम कीमत में लॉन्च किया है. इस नए मॉडल में अब ADAS की सेफ्टी भी मिलती है.