Advertisement

ऑटो न्यूज़

TATA-Mahindra की SUV लगेंगी फीकी... Hyundai ने उतारी अपनी धांसू कार

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:32 AM IST
  • 1/7

हुंडई ने अपनी नई नवेली एसयूवी को अनवील कर दिया है. हम बात कर रहे हैं हुंडई ट्यूसॉन (Hyundai Tucson 2027) की, जिसकी चौथी जनरेशन को कंपनी ने ग्लोबली पेश किया है. ये कार बिलकुल नए डिजाइन में आई है. साथ ही हुंडई ने पावरट्रेन को भी अपडेट किया है. इसके कैबिन में भी कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. (Photo: hyundaiusa.com)

  • 2/7

नई ट्यूसॉन में हुंडई का लेटेस्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इस एसयूवी को कंपनी ने न्यूयॉर्क में पेश किया है. साउथ कोरिया में इस कार की सेल्स इस साल के आखिर में शुरू होगी. इसके बाद कंपनी इसे नॉर्थ अमेरिका, यूरोप में लॉन्च करेगी और 2027 में ये दूसरे मार्केट में एंट्री करेगी. (Photo: hyundaiusa.com)

  • 3/7

हुंडई ट्यूसॉन 2027 अपने पुराने वर्जन के मुकाबले बड़ी है. इस कार का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन 4700 एमएम लंबा, 1905 एमएम चौड़ा और 1685 एमएम ऊंचा है. मौजूदा ट्यूसॉन के मुकाबले ये कार 60 एमएम लंबी, 40 एमएम चौड़ी और 20 एमएम ऊंची है. इसका व्हीलबेस भी 30 एमएम बढ़कर 2785 एमएम हो गया है. (Photo: hyundaiusa.com)

Advertisement
  • 4/7

कार के बड़े होने से नई ट्यूसॉन में ज्यादा कैबिन स्पेस मिलेगा. इंटीरियर की बात करें तो हुंडई ट्यूसॉन में साफ-सुथरा डैशबोर्ड मिलेगा, जिसमें दो लेयर वाला इंस्ट्रूमेंट पैनल और ज्यादा यूज होने वाले फीचर्स के लिए फिजिकल कंट्रोल मिलेंगे. ये कार 17 इंच या 12.9 इंच के सेंट्रल टचस्क्रीन और 9.9 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगी. (Photo: hyundaiusa.com)

  • 5/7

हुंडई की नई ट्यूसॉन पेट्रोल, हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन में मिलेगी. इसमें 1.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 245 बीएचपी की पावर ऑफर करेगी. वहीं प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन में 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 17.1kWh की बैटरी मिलेगी. इस वेरिएंट में 292 बीएचपी की पावर मिलेगी. (Photo: hyundaiusa.com)

  • 6/7

हुंडई का दावा है कि ये कार 81 किलोमीटर का सफर सिर्फ इलेक्ट्रिक अवतार में तय कर सकती है. इसके साथ 7.2kW का ऑनबोर्ड चार्जर मिलेगा. ट्यूसॉन का प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन चुनिंदा मार्केट में ही मिलेगा. (Photo: hyundaiusa.com)

Advertisement
  • 7/7

भारत की बात करें, तो हुंडई ने इस कार को नवंबर 2025 में डिस्कंटीन्यू कर दिया है. नई जनरेशन ट्यूसॉन भारत में आएगी या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है. इससे पहले मौजूद ट्यूसॉन की कीमत 27.32 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती थी. (Photo: hyundaiusa.com)

Advertisement
Advertisement