Advertisement

ऑटो न्यूज़

71KM का माइलेज, 85 हजार से कम कीमत, लॉन्च हुई नई Hero Passion+

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST
  • 1/7

हीरो ने भारतीय बाजार ने अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक पैशन प्लस (Passion+) का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे पैशन प्लस डिस्क नाम दिया है. इस नए वेरिएंट को कंपनी साइलिश और फीचर रिच ऑप्शन के तौर पर लेकर आई है.(Photo: heromotocorp.com)

  • 2/7

हीरो पैशन प्लस डिस्क के जरिए कंपनी पहली बार बाइक खरीदने वाले और यंग बायर्स को टार्गेट कर रही है. कंपनी का कहना है कि ये बाइक परफॉर्मेंस, कन्वीनियंस और फ्यूल इकोनॉमी का आइडियल ब्लेंड है. (Photo: heromotocorp.com)

  • 3/7

कीमत की बात करें, तो Hero Passion+ Disc की कीमत 84,128 रुपये एक्स शोरूम है. हीरो की ये बाइक ब्रांड के 100सीसी इंजन के साथ आती है. ये बाइक चार डुअल टोन कलर ऑप्शन- हैवी ग्रे, डार्क इंडस्ट्रियल ग्रे, नेक्सस ब्लू और पर्ल रेड में आती है. वैसे इसके ड्रम वेरिएंट की कीमत 80,328 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. (Photo: heromotocorp.com)

Advertisement
  • 4/7

जैसा इस बाइक का नाम है, इसका अपडेट भी उसी टर्म में आता है. ये नए डिस्क ब्रेक सेटअप के साथ आता है, जो फ्रंट वील में मिलते हैं. इससे पैशन प्लस में ब्रेकिंग बेहतर होगी. ड्रम ब्रेक के मुकाबले इस वेरिएंट में कम्यूटर को बेहतर सिक्योरिटी मिलेगी. इस बाइक के जरिए कंपनी कंज्यूमर्स के लिए एक सस्ता डिस्क ब्रेक वेरिएंट लेकर आई है. (Photo: heromotocorp.com)

  • 5/7

डिस्क ब्रेक के अलावा हीरो ने पैशन प्लस डिस्क बाइक में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी जोड़ा है. बाइक में कंपनी ने फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जोड़ा है, जो एडवांस फीचर्स के साथ आता है. इस पर रियल टाइम माइलेज, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सर्विस रिमाइंडर, लो फ्यूल इंडीकेटर, ट्रिम कम्यूटर, स्पीडो और ओडो रीडिंग मिलती हैं. (Photo: heromotocorp.com)

  • 6/7

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ बेसिक फीचर्स मिलते हैं. इसमें आपको नेविगेशन या म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे. हालांकि, कॉल अलर्ट और एसएमएस अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा बाइक में सेगमेंट फर्स्ट एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स मिलती हैं. (Photo: heromotocorp.com)

Advertisement
  • 7/7

ये बाइक 100सीसी के सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ आती है. ये इंजन 8 बीएचपी की पावर और 8 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. बाइक का क्लेम्ड माइलेज 71 किलोमीटर प्रति लीटर है. मोटरसाइकिल i3S इंजन स्टार्ट स्टॉप सिस्टम के साथ आती है. (Photo: heromotocorp.com)

Advertisement
Advertisement