Advertisement

ऑटो न्यूज़

250Km की स्पीड, 1.78 करोड़ में लॉन्च हुई BMW X6, इतना देती है माइलेज

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST
  • 1/7

बीएमडब्लू  (BMW) भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी को लेकर आया है. कंपनी ने BMW X6 को लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आती है. इस कूपे एसयूवी को कंपनी वी8 इंजन के साथ भारत लेकर आई है, जो 530 हॉर्सपावर जनरेट करता है. ये कार सीबीयू (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट) रूट से आएगी. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी खास बातें. (Photo: bmw.in)

  • 2/7

2026 बीएमडब्लू एक्स6 को कंपनी ने सिर्फ एक वेरिएंट M60i xDrive में लॉन्च किया है. इस कार की कीमत 1.78 करोड़ रुपये एक्स शोरूम है. बीएमडब्लू इसे एसएसी (SAC) बुला रही है, जिसका मतलब है स्पोर्ट्स एक्टिविटी कूपे. भारत में ये कार इंपोर्ट होकर आएगी. (Photo: bmw.in)

  • 3/7

इसे 6 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इस कार की अपहोल्स्ट्री भी कई कलर ऑप्शन में मिलेगी. इसमें स्टैंडर्ड और सिल्वर के साथ रेड, ब्लैक और कॉग्नेक का विकल्प मिलेगा. कार में 4.4 लीटर का ट्विन टर्बो वी8 इंजन मिलता है, जो 48V के माइल्ड हाइब्रिड असिस्ट के साथ आता है. (Photo: bmw.in)

Advertisement
  • 4/7

ये इंजन 530 एचपी की पावर और 750 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है, जो इसे सेगमेंट का सबसे पावरफुल मॉडल बनाता है. इसमें 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है. इसके अलावा कार में रियर वील स्टीयरिंग, एडॉप्टिव सस्पेंशन समेत कई फीचर्स मिलेंगे. कार 4.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है. (Photo: bmw.in)

  • 5/7

बीएमडब्लू एक्स6 की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे की है. ये कार 7.89 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करती है. कार में एग्रेसिव फ्रंट, एलईडी हेडलैम्प्स, ब्लैक्ड-आउट किडनी ग्रिल, डुअल टोन बंपर और साइड में एयर वेंट मिलते हैं. कार में 21 इंच के एलॉय वील्स मिलते हैं. (Photo: bmw.in)

  • 6/7

एक्स 6 की लंबाई 4,960 एमएम है. ये कार 2004 एमएम चौड़ी, 1700 एमएम ऊंची और 2975 एमएम के व्हीलबेस के साथ आती है. इसमें 216 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस और 580 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. भले ही ये कार 6 कलर ऑप्शन में आती है, लेकिन कंपनी इसमें कस्टमाइजेशन का विकल्प भी दे रही है. (Photo: bmw.in)

Advertisement
  • 7/7

कार में 14.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. इसमें वायरलेस ऐपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो, पैनोरोमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स, हेड्स अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, रियर सनशेड्स, 16 स्पीकर और ADAS लेवल 2 मिलता है. कार 360 डिग्री कैमरा के साथ आती है. (Photo: bmw.in)

Advertisement
Advertisement