सितंबर महीने के सेल्स आंकड़े आने लगे हैं. इस महीने मारुति सुजुकी बलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. पिछले महीने ही कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं. वहीं टॉप सेलिंग एसयूवी की लिस्ट में अभी भी टाटा का दबदबा साफ दिख रहा है. (Photo: tata.cars)
टॉप सेलिंग एसयूवीज की लिस्ट में टाटा मोटर्स की दो कारें सबसे ऊपर हैं. ऑटो पंडित्ज ने सितंबर महीने का डेटा शेयर किया है, जिसमें सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी टाटा नेक्सॉन बनी है. आइए एक नजर डालते हैं इस पूरी लिस्ट पर. (Photo: Hyundai.com)
टाटा नेक्सॉन सितंबर महीने में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस कार की सेल्स कम हुई हैं. सितंबर 2026 में जहां इसकी 20,456 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं सितंबर 2025 में इसकी 22,573 यूनिट्स बिकी थीं. ईयर-ऑन-ईयर इस कार की बिक्री में 9 परसेंट की कमी आई है. (Photo: tata.cars)
दूसरे नंबर पर भी टाटा की ही एसयूवी है. हम बात कर रहे हैं टाटा पंच की, जो दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है. सितंबर 2026 में इस कार की 20,333 यूनिट्स बिकी हैं. जबकि पिछले साल सितंबर में इसकी 15,891 यूनिट्स बिकी थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर इसकी सेल्स में 28 परसेंट का इजाफा हुआ है. (Photo: tata.cars)
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है. सितंबर 2026 में इस कार की 19,282 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं पिछले साल सितंबर में इसकी 13,767 यूनिट्स बिकी थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर कार की सेल्स में 40 परसेंट की ग्रोथ हुई है. (Photo: Maruti Suzuki)
हुंडई क्रेटा की बात करें, तो ये चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है. हालांकि, मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में ये कार अभी भी टॉप सेलिंग प्रोडक्ट है. इसकी 17,657 यूनिट्स सितंबर में बिकी हैं. जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी 18,861 यूनिट्स को बेचा था. (Photo: Hyundai.com)
महिंद्रा स्कॉर्पियो 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है. इस 7-सीटर कार की 17,313 यूनिट्स सितंबर महीने में बिकी हैं. जबकि पिछले साल कंपनी ने इस कार की 18,372 यूनिट्स को बेचा था. हालांकि, ईयर-ऑन-ईयर इसकी सेल्स में 6 परसेंट की कमी आई है. (Photo: auto.mahindra.com)