भारतीय बाजार में 7-सीटर कारों का अलग ही क्रेज है. बड़ी संख्या में लोग 7-सीटर कारों को खरीदते हैं. इस कैटेगरी में एमपीवी और एसयूवी दोनों तरह के बॉडी स्टाइल मिलते हैं. खैर बात करें मई 2026 में इस सेगमेंट की सेल कि तो कंपनियों ने 83,830 यूनिट्स बेची हैं.
मई 2025 में 7-सीटर गाड़ियों की सेल 71,148 यूनिट्स की हुई थी. इस साल मई में इस सेगमेंट की सेल 24.9 फीसदी बढ़ी है. इस सेगमेंट में टॉप पर मारुति सुजुकी अर्टिगा है. वहीं महिंद्रा भी अपनी एसयूवी के जरिए सगमेंट में काफी पॉपुलर है.
मारुति सुजुकी अर्टिगा की मई 2026 में 20,350 यूनिट्स बिकी हैं. ईयर-ऑन-ईयर ये ग्रोथ 26.1 फीसदी की है. वहीं 7-सीटर कार के सेगमेंट में इस कार की अकेले हिस्सेदारी 22.9 फीसदी है.
इसकी सिबलिंग एक्सएल 6 की 3,770 यूनिट्स मई में बिकी हैं. अर्टिगा की कीमत 8.80 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके सीएनजी वेरिएंट का माइलेज 26.11 Km/Kg तक जाता है.
महिंद्रा स्कॉर्पियो की भी जबरदस्त मांग है और ये सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर एसयूवी है. कार 15,774 यूनिट्स मई 2026 में बिकी हैं. पिछले साल के मुकाबले कार की सेल्स 9.5 फीसदी बढ़ी है.
वहीं टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और हायक्रॉस की सेल भी 10 हजार के पार है. मई महीने में कंपनी ने इनकी 10,325 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले इन ग्रोथ 16.2 फीसदी हुई है. वहीं मार्केट में इनकी हिस्सेदारी 11.6 फीसदी है.
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की सेल भी जबरदस्त हुई है. कंपनी ने इसकी 9,338 यूनिट्स को मई 2026 में बेचा है. वैसे ये कंपनी की एक्सयूवी 700 का अपडेटेड वर्जन है. पिछले साल के मुकाबले इस कार की सेल 45.1 फीसदी बढ़ी है.
5वें नंबर पर भी महिंद्रा की ही कार है. महिंद्रा बोलेरो की 8,933 यूनिट्स मई में बिकी हैं. इसके अलावा महिंद्रा 9एस भी टॉप 10 लिस्ट में शामिल है. इसकी 3,502 यूनिट्स मई में बिकी हैं.