Advertisement

ऑटो न्यूज़

Hyundai का कमाल! पेश की फुल टैंक में 1000KM दौड़ने वाली एसयूवी, तस्वीरों में देखें 'Palisade' का भौकाल

अश्विन सत्यदेव
  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST
  • 1/15

साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई ने ग्लोबल मार्केट में अपनी मशहूर एसयूवी Palisade के सेकंड जेनरेशन मॉडल से पर्दा उठाया है. ख़ास बात ये है कि सेकंड जेनरेशन मॉडल हाइब्रिड (Hybrid) पावरट्रेन के साथ आ रहा है. कंपनी का दावा है कि ये एसयूवी फुल टैंक में 619 मील (लगभग 1,000 किमी) तक का सफर कर सकती है. सेग्मेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद Palisade को बिल्कुल नए अवतार में पेश किया गया है, इसमें कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं जो इसे बेहतर बनाते हैं.

  • 2/15

हुंडई पैलिसेड हाइब्रिड में ब्रांड के नए चंकी डिज़ाइन लैंग्वेज को देखा जा सकता है. पिछले मॉडल की तुलना में ये थ्री-रो वाली एसयूवी तकरीबन 2.5 इंच लंबी है. इस साल के अंत में अमेरिका में बिल्कुल नए डिज़ाइन और दो नए पावरट्रेन विकल्पों के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.

  • 3/15

हुंडई ने डिज़ाइन के साथ बढ़िया एक्सपेरिमेंट किया है, और पैलिसेड में बोल्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दिए हैं जो फ्लैट, अपराइट ग्रिल पर हावी हैं. अपने चौड़े फ्रंट के बावजूद, हुंडई का कहना है कि निचले हिस्से में एक्टिव एयरफ्लो शटर इसके एयरोडायनमिकी को बेहतर बनाता है.

Advertisement
  • 4/15

Palisade का फ्रंट लुक काफी बल्की और प्रभावी नज़र आ रहा है. इसके बॉडी पर बेहतर क्रीच लाइंस दिए गए हैं जो एसयूवी को मस्क्यूलर स्टांस देता है. इसके अलावा ब्लैक और सिल्वर की प्लास्टिक क्लैडिंग एसयूवी को चारों तरफ से नीचे से कवर करती है. जो इसके लुक को और भी ज्यादा स्पोर्टी बनाती है. 

  • 5/15

इस एसयूवी के केबिन को प्रीमियम और लग्ज़री बनाने की पूरी कोशिश की गई है. इसके होरिजॉन्टल लेआउट में 12.3 इंच के डुअल कर्वी डिस्प्ले दिए गए हैं. हुंडई ने ट्विन-डोर सेंटर स्टैक, कूल्ड वायरलेस चार्जिंग और तीनों पंक्तियों के लिए 100 वॉट का यूएसबी टाइप-C पोर्ट के साथ स्टोरेज दिया गया है. 

  • 6/15

इसके अलावा 15 वॉट का वायरलेस चार्जिंग पैड भी मिलता है जिससे आप अपने स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज कर सकते हैं. कंपनी ने सेंटर कंसोल को जोड़ते हुए आर्मरेस्ट भी दिया है जो ड्राइवर और को-ड्राइवर दोनों को कम्फर्ट देने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इस आर्मरेस्ट के भीतर भी स्टोरेज स्पेस मिलता है.
 

Advertisement
  • 7/15

नई पैलिसेड में 8 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था बतौर स्टैंडर्ड दी जा रही है, लेकिन कैप्टन चेयर की फ्लेक्सबेलिटी इसके केबिन स्पेस को और भी बेहतर बनाती है. आगे की ड्राइविंग और को-ड्राइविंग सीट को आप अपने जरूरत के अनुसार काफी हद तक रेक्लाइन कर सकते हैं. 

  • 8/15

हुंडई पैलिसेड को पहली बार हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ टर्बोचार्ज्ड 2.5-लीटर इनलाइन-फोर इंजन लगाया गया है. बतौर स्टैंडर्ड ये इंजन 262 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है. वहीं दोनों इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ ये पावर आउटपुट बढ़कर 329 बीएचपी हो जाता है. ख़ास बात ये है कि कंपनी ने इसे हाइब्रिड और नॉन-हाइब्रिड दोनों वेरिएंट में पेश किया है.

  • 9/15

हुंडई का दावा है कि पैलिसेड हाइब्रिड हाईवे पर 30 मील प्रति गैलन (10.62 kmpl) से ज़्यादा माइलेज देगा, और एक फुल टैंक पर लगभग 620 मील (लगभग 1,000 किमी) तक की रेंज दे सकता है. हालांकि ये डाटा हाइब्रिड वेरिएंट के लिए ही शेयर किया गया है. केवल पेट्रोल वेरिएंट में ये माइलेज कम हो जाएगा.

Advertisement
  • 10/15

एक खास "स्टे मोड" आपको पार्किंग के दौरान लंबे समय तक इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है. जिसमें वाहन बैटरी सिस्टम की स्थिति पर नज़र रखता है. हुंडई का कहना है कि यह सेटिंग हाइब्रिड मॉडल को "ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल" वाला अनुभव देती है.

  • 11/15

हाइब्रिड वेरिएंट की टोइंग क्षमता 1,815 किलोग्राम है. वहीं V6 वेरिएंट में टोइंग क्षमता 2,268 किलोग्राम तक है. यानी ये एसयूवी हैवी वाहनों को भी अपने साथ खींच सकती है. 

  • 12/15

सेफ्टी के तौर पर इस एसयूवी में 10 एयरबैग दिए गए हैं. इसके अलावा फैक्ट्री डैश कैम, फुल डिजिटल रियरव्यू मिरर, यूवी-सी सैनिटाइजिंग कंसोल और थर्ड-रो सीटबेल्ट प्री-टेंशनर्स ड्राइवर-असिस्ट जैसे फीचर्स इस एसयूवी में यात्रियों की सेफ्टी को और भी बेहतर बनाते हैं.

  • 13/15

हुंडई ने इस एसयूवी में ख़ास तरह का नया डैश कैम दिया है जो पार्किंग के दौरान भी रिकॉर्ड करता है. आस-पास की हलचल या घटनाओं का पता लगते ही इसका सेंसर एक्टिव होता है और मौके की रिकॉर्डिंग शुरू कर देता है. इसमें ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट की भी सुविधा मिलती है.

  • 14/15

हुंडई ने अभी तक कीमत की घोषणा नहीं की है और यह भी नहीं बताया है कि हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ कौन से ट्रिम लेवल उपलब्ध होंगे. लेकिन माना जा रहा है कि पैलिसेड हाइब्रिड की कीमत लगभग 48,000 डॉलर (लगभग 40 लाख रुपये) से शुरू होगी, जबकि हाइब्रिड कैलीग्राफ़ी की कीमत लगभग 58,000 डॉलर (लगभग 49 लाख रुपये) हो सकती है.

  • 15/15

नई हुंडई पैलिसेड हाइब्रिड को दक्षिण कोरिया के उल्सान में असेंबल किया जाएगा. V-6-पावर्ड पैलिसेड मॉडल को सबसे पहले पेश किए जाने की उम्मीद है. जबकि हाइब्रिड वेरिएंट को कंपनी बाद में पेश करेगी.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement