scorecardresearch
 

बेमौसम बारिश से गेहूं-सरसों की फसलों पर खतरा, एक्सपर्ट्स के इन सुझाव से उपज बचाएं किसान

गेहूं, चना, सरसों और मसूर की फसलें पककर तैयार हैं, लेकिन बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से दाने झड़ने, फसल गिरने और फफूंद लगने का खतरा है. कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कटाई के बाद फसल को सुरक्षित रखने, सुखाने और नुकसान होने पर कृषि विभाग से संपर्क करने की सलाह दी है.

Advertisement
X
बारिश और तेज हवाओं से पकी हुई रबी फसल के दाने झड़ सकते हैं (Getty Image)
बारिश और तेज हवाओं से पकी हुई रबी फसल के दाने झड़ सकते हैं (Getty Image)

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी है. किसानों के लिए यह समय बहुत चुनौतीपूर्ण है. दरअसल, खेतों में गेहूं, चना, सरसों और मसूर की फसल पककर तैयार हो रही है. कई जगहों पर किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी है, लेकिन ज्यादातर फसल अभी खेतों में खड़ी है. ऐसे में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से किसानों की सारी मेहनत पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. अगर समय पर सावधानी न बरती गई तो रबी फसल के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

बारिश और तेज हवा से क्या नुकसान हो सकता है?

  • बारिश और तेज हवाओं से पकी हुई रबी फसल के दाने झड़ सकते हैं.
  • खेत में खड़ी फसल गिर (लॉजिंग) सकती है.
  • कटी हुई फसल भीग सकती है.
  • गीली फसल में दाग पड़ सकते हैं और फफूंद लग सकती है.

इससे किसानों की मेहनत और खर्च दोनों बर्बाद हो सकते हैं. मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

रबी फसलों पर संकट के बादल, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
 

किसानों के लिए एक्सपर्ट्स की सलाह
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कुछ सरल तरीके बताए हैं, जिनसे वे अपनी फसल को बचा सकते हैं.

कटी हुई फसल को सुरक्षित रखें
कटाई के बाद फसल को अच्छी तरह बांध लें और ऊपर से प्लास्टिक या तिरपाल से ढक दें. इससे तेज हवा या बारिश में फसल इधर-उधर नहीं बिखरेगी.

Advertisement

फसल को अच्छी तरह सुखाएं
अगर फसल भीग जाए तो उसे तुरंत काटकर खुले में या छाया में फैला दें.  फसल को समय-समय पर पलटते रहें ताकि दोनों तरफ से सूख जाए.

पूरी तरह सूखने के बाद ही भंडारण करें
अगर बहुत ज्यादा नमी है तो कृत्रिम हीटर या ड्रायर का इस्तेमाल करके सुखाया जा सकता है.

नुकसान होने पर क्या करें?

  • अगर बारिश या तेज हवाओं से फसल को नुकसान हो जाए तो तुरंत अपने इलाके के कृषि विभाग या ब्लॉक अधिकारी से संपर्क करें.
  • नुकसान की जानकारी दें और सरकारी राहत पैकेज के बारे में पूछें.
  • अन्य किसानों से भी सलाह लें और उनके अनुभव से सीखकर अपने नुकसान को कम करने की कोशिश करें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement