scorecardresearch
 

गर्मियों में बगीचे को रंगीन बना देंगे ये 10 खूबसूरत समर-ब्लूमिंग प्लांट्स

गर्मियों में जब ज्यादातर पौधे फूल देना बंद कर देते हैं, तब ये खास झाड़ियां तेज धूप और कम पानी में भी लगातार खिलकर आपके गार्डन को रंगों और खुशबू से भर देती हैं.

Advertisement
X
तेज धूप में भी लगातार खिलते रहते हैं फूल (Photo-Pexels)
तेज धूप में भी लगातार खिलते रहते हैं फूल (Photo-Pexels)

गर्मी के मौसम में जब ज्यादातर पौधे या तो मुरझा जाते हैं या फूल देना कम कर देते हैं, तब कुछ खास झाड़ियां (flowering shrubs) ऐसी होती हैं जो तेज धूप, गर्मी और कम पानी में भी शानदार तरीके से खिलती रहती हैं. इन पौधों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये लंबे समय तक लगातार फूल देती हैं, जिससे गार्डन हमेशा भरा-भरा और आकर्षक दिखता है.

क्रेप मर्टल (Crepe Myrtle)

क्रेप मर्टल गर्मियों की सबसे लोकप्रिय फूलदार झाड़ियों में से एक है. यह छोटे पेड़ या बड़े झाड़ी दोनों रूप में उगाया जा सकता है. यह जून से लेकर सितंबर तक लगातार फूल देता है. इसके फूल गुलाबी, सफेद, लाल और बैंगनी रंगों में खिलता है. ये पौधा तेज धूप और सूखी मिट्टी में भी आसानी से बढ़ता है. इसकी छाल भी सजावटी होती है, जिससे यह साल भर आकर्षक दिखता है.

पैनिकल हाइड्रेंजिया (Panicle Hydrangea)

यह हाइड्रेंजिया की सबसे हार्डी किस्म मानी जाती है, जो गर्मी को भी अच्छे से सहन कर लेती है. इसमें बड़े-बड़े शंकु (cone-shaped) फूल लगते हैं. इसके फूल सफेद से हल्के गुलाबी रंग में बदलते हैं और धूप में भी अच्छी ग्रोथ करता है. यह गार्डन को बहुत ही प्रीमियम लुक देता है.

Advertisement

नॉक आउट रोज़ (Knock Out Rose)

यह गुलाब की ऐसी किस्म है जो बाकी गुलाबों की तुलना में ज्यादा मजबूत और कम देखभाल वाली होती है. पूरी गर्मियों में लगातार फूल आते रहते हैं. इसमें रोग (disease) कम लगते हैं और ये प्रूनिंग के बाद जल्दी दोबारा फूल देता है. यह छोटे गार्डन के लिए बहुत अच्छा विकल्प है.

बटरफ्लाई बुश (Butterfly Bush)

नाम के अनुसार यह पौधा तितलियों और मधुमक्खियों को आकर्षित करता है. इसकी लंबी स्पाइक जैसी शाखाओं में फूल लगते हैं. फूल बैंगनी, गुलाबी और सफेद रंगों में आते हैं और ये तेज धूप में बहुत अच्छा खिलता है. यह इको-फ्रेंडली गार्डन के लिए बेहतरीन है.

रोज़ ऑफ शेरॉन (Rose of Sharon)

यह एक ट्रॉपिकल लुक देने वाली झाड़ी है जो गर्मियों में बहुत सुंदर फूल देती है. इस पर फूल बड़े आकार के हिबिस्कस जैसे फूल आते हैं
और कम देखभाल में भी अच्छा प्रदर्शन करता है. यह बाउंड्री या हेज के रूप में भी लगाया जाता है.

स्वीट पेपरबश (Clethra / Sweet Pepperbush)

यह पौधा अपनी खुशबूदार फूलों के लिए जाना जाता है. ये जुलाई-अगस्त में खिलता है. सफेद फूलों की लंबी स्पाइक्स बनती हैं और ये परागण करने वाले कीटों को आकर्षित करता है. छायादार जगह में भी यह अच्छा बढ़ सकता है.

Advertisement

ओलियंडर (Oleander)

ओलियंडर बहुत हार्डी और सूखा सहन करने वाला पौधा है, जो गुलाबी, लाल, सफेद रंगों में फूल देता है. ये. कम पानी में भी जीवित रहता है. सड़क किनारे और बड़े गार्डन में बहुत उपयोगी है. लेकिन यह पौधा जहरीला होता है, इसलिए बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें.

प्लंबागो (Cape Plumbago)

यह हल्के नीले फूलों वाली झाड़ी है जो गर्मियों में बेहद आकर्षक दिखती है. ये पौधा लगातार फूल देता है. गर्म और धूप वाले मौसम में इसकी बेहतर ग्रोथ होती है. ये दीवार या ट्रेलिस पर भी चढ़ाया जा सकता है. इसका नीला रंग गार्डन को अलग ही लुक देता है.

चेस्ट ट्री (Vitex / Chaste Tree)

यह झाड़ी बड़े पौधे या छोटे पेड़ के रूप में बढ़ती है. बैंगनी फूलों के लंबे गुच्छे मधुमक्खियों को बहुत आकर्षित करते हैं. इसकी सूखा सहन करने की क्षमता बहुत अच्छी है. यह बड़े गार्डन में शो-स्टॉपर की तरह दिखता है.

जापानी स्पिरिया (Japanese Spirea)

यह कम देखभाल में बढ़ने वाली लोकप्रिय झाड़ी है. इसमें छोटे गुलाबी फूलों के गुच्छे आते हैं और ये धूप में अच्छी ग्रोथ देता है. बॉर्डर प्लांटिंग के लिए बेस्ट है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement