scorecardresearch
 

बगीचे में लाल चीटिंयों ने बना लिया डेरा? इन प्राकृतिक तरीकों से पाएं छुटकारा

लाल चींटियां सिर्फ दर्दनाक डंक ही नहीं मारतीं, बल्कि आपके लॉन, पौधों और बगीचे को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं. अच्छी बात यह है कि इनके नियंत्रण के लिए हमेशा केमिकल्स का सहारा लेने की जरूरत नहीं होती. कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाकर भी इनकी संख्या कम की जा सकती है.

Advertisement
X
फायर एंट्स को पूरी तरह खत्म करना आसान नहीं होता (Photo-Pexels)
फायर एंट्स को पूरी तरह खत्म करना आसान नहीं होता (Photo-Pexels)

लाल चींटियां गर्म और धूप वाले इलाकों में तेजी से पनपती हैं. ये जमीन के अंदर बड़ी कॉलोनियां बनाती हैं, जिनकी पहचान मिट्टी के छोटे-छोटे टीले (माउंड) से होती है. एक बार बगीचे में बस जाने पर इन्हें हटाना मुश्किल हो सकता है, इसलिए समय रहते कार्रवाई करना जरूरी है.

उबलते पानी का इस्तेमाल करें

विशेषज्ञों के अनुसार छोटे या नए बने टीले पर सीधे उबलता पानी डालना सबसे आसान प्राकृतिक उपायों में से एक है. बारिश के बाद या ठंडे मौसम की सुबह यह तरीका अधिक प्रभावी माना जाता है क्योंकि उस समय रानी चींटी और लार्वा सतह के करीब होते हैं.

कॉलोनी को शारीरिक रूप से हटाएं

अगर टीला छोटा है, तो सुरक्षा उपकरण पहनकर उसे सावधानी से खोदकर हटाया जा सकता है. इस दौरान दस्ताने, लंबे कपड़े और जूते पहनना जरूरी है ताकि चींटियों के डंक से बचा जा सके.

ऑर्गेनिक बैट का उपयोग करें

गंभीर संक्रमण की स्थिति में विशेषज्ञ स्पिनोसैड (Spinosad) जैसे प्राकृतिक स्रोतों से बने ऑर्गेनिक बैट की सलाह देते हैं. यह चींटियों के जरिए पूरी कॉलोनी तक पहुंचता है और रानी चींटी को भी प्रभावित कर सकता है.

Advertisement

बगीचे में नमी नियंत्रित रखें

लाल चींटियां नम और गर्म मिट्टी पसंद करती हैं. अधिक सिंचाई से बचें, लीक हो रही पाइप या होज को ठीक करें और मिट्टी को जरूरत से ज्यादा गीला न रखें.

गिरे हुए फल और भोजन हटाएं

बगीचे में गिरे फल, पालतू जानवरों का खाना और जैविक कचरा फायर एंट्स को आकर्षित कर सकता है. नियमित सफाई से नए संक्रमण की संभावना कम हो जाती है.

शुरुआती टीले दिखते ही कार्रवाई करें

विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी और नई कॉलोनियों को खत्म करना आसान होता है इसलिए बगीचे का नियमित निरीक्षण करें और नए बने टीलों पर तुरंत ध्यान दें.

सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें

ऑनलाइन कई घरेलू उपाय जैसे कॉफी ग्राउंड्स, दालचीनी या अन्य घरेलू सामग्री सुझाई जाती हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इनमें से कई तरीके पूरी कॉलोनी को खत्म नहीं कर पाते. लाल चींटियां से स्थायी राहत के लिए रानी चींटी तक पहुंचना जरूरी होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement