यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर एक और बड़ा हमला करने का दावा किया है. विद्रोहियों के अनुसार, रविवार को सऊदी अरब के रियाद और खरैस इलाकों में स्थित प्रसिद्ध तेल कंपनी सऊदी अरामको की साइट्स को निशाना बनाया गया. इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों और कई ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया था.