scorecardresearch
 
Advertisement

'ये वतन हमारा है', PoK के रावलकोट में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग

'ये वतन हमारा है', PoK के रावलकोट में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के (पीओके) रावलकोट में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. रविवार रात बड़े पैमाने पर जनआंदोलन देखने को मिला, जहां क्षेत्रभर से हजारों लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे. बड़ी संख्या में लोगों के शहर में जुटने से यह हाल के महीनों में पीओजेके के सबसे बड़े जनप्रदर्शनों में से एक बन गया. इस दौरान लोगों ने ये वतन हमारा है के नारे भी लगाए. प्रदर्शनकारियों ने सरकारी नीतियों और स्थानीय मुद्दों को लेकर गहरा आक्रोश और असंतोष व्यक्त किया.

Advertisement
Advertisement