नेपाल के लिए एक और बड़ी खतरे की घंटी बज गई है. नेपाल-चीन सीमा के पास बनी बैरियर लेक के टूटने से भोटेकोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. सबसे बड़ी चिंता ये है कि जिस इलाके में अभी राहत और बचाव का काम चल रहा था, वहीं अब दूसरी फ्लैश फ्लड का खतरा पैदा हो गया है. हालात इतने संवेदनशील हैं कि नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है. रसुवा में हेलिकॉप्टर रेस्क्यू भी रोक दिया गया. देखें वीडियो.