पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद का आटा खत्म होने वाला है. पाकिस्तान का पंजाब सूबा, जहां सबसे ज्यादा गेहूं पैदा होता है, उसने इस्लामाबाद के लिए गेहूं की सप्लाई रोक दी है. इससे इस्लामाबाद ही नहीं, उसकी ट्विन सिटी रावलपिंडी में भी आटे की भारी किल्लत हो गई. वो रावलपिंडी जहां पाकिस्तानी फौज के मौज करने वाले जनरल रहते हैं, वहां भी आटा खत्म होने वाला है. ये कबूलनाम पाकिस्तान के आटा मिल एसोसिएशन का है, जिसने कहा है कि 45 आटा मिलों में गेहूं का स्टॉक खत्म होने की कगार पर है.