अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है. समझौते पर बातचीत जारी है लेकिन इस बीच अमेरिकी फोर्स ने एक बार फिर ईरान के दक्षिणी हिस्से में मिसाइल साइट पर हमला किया है. खबरों के मुताबिक माइन्स बिछाने की कोशिश कर रही ईरानी नावों को भी अमेरिकी सेना ने टारगेट किया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ये जानकारी दी है.