scorecardresearch
 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का इजरायल पर बड़ा हमला, कहा- कुछ नेता ईरान युद्ध लंबा खींचना चाहते हैं

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इजरायल सरकार पर आरोप लगाया है कि उसके सिस्टम के कुछ लोग ईरान के साथ जंग को लंबा खींचने के लिए अमेरिकी जनमत को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. वेंस ने कहा कि एक विदेशी अभियान सीजफायर बातचीत को बिगाड़ने में लगा है.

Advertisement
X
जेडी वेंस बोले ने कहा कि अमेरिकी जनमत को प्रभावित करने की कोशिश (Photo: Reuters)
जेडी वेंस बोले ने कहा कि अमेरिकी जनमत को प्रभावित करने की कोशिश (Photo: Reuters)

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इजरायल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, वेंस ने कहा है कि इजरायली सिस्टम के कुछ लोग अमेरिकी जनता की राय को बदलने की कोशिश कर रहे हैं ताकि ईरान के साथ जंग लंबे समय तक चलती रहे. 

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग ईरान के साथ हुई शांति वार्ता को बिगाड़ने में लगे हैं. वेंस ने इजरायल की तरफ से अमेरिकी सलाहकार ब्रैड पार्सकेल को हायर किए जाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.

जो रोगन के साथ एक इंटरव्यू में वेंस ने कहा कि इजरायली सिस्टम के अंदर कुछ लोग जंग को हमेशा के लिए जारी रखना चाहते हैं और इसके लिए वे अमेरिकी जनता की सोच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. 

वेंस ने आरोप लगाया कि एक विदेशी प्रभाव अभियान उनकी मदद से हुई सीजफायर बातचीत को पटरी से उतारने की कोशिश में लगा है. उनका कहना है कि उन्हें ऑनलाइन निशाना बनाने वाले कुछ लोग इसी अभियान से जुड़े हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन ने IRGC को बताया 'सुरक्षा के लिए खतरा', ईरान ने दी चेतावनी... होर्मुज पर टेंशन

Advertisement

वेंस ने उन खबरों का भी जिक्र किया जिनमें कहा गया था कि इजरायल ने राजनीतिक सलाहकार ब्रैड पार्सकेल को 45 मिलियन डॉलर के लॉबिंग कॉन्ट्रैक्ट पर काम पर रखा है. इस पर वेंस ने कड़े शब्दों में जवाब दिया कि वे अमेरिकी लोगों के लिए काम करेंगे और सबसे पहले अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हैं. 

दूसरी तरफ ब्रैड पार्सकेल ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि ट्रंप प्रशासन या सीजफायर प्रयासों के खिलाफ काम करने का कोई सबूत नहीं है.

वेंस ने इजरायली नेताओं की भी आलोचना की और कहा कि वे ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को लंबे समय तक जारी रखना चाहते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक वेंस के इन बयानों से साफ पता चलता है कि ट्रंप प्रशासन और इजरायल सरकार के बीच ईरान संघर्ष और सीजफायर बातचीत को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement