scorecardresearch
 

दक्षिण सूडान में सोने की खदान पर खूनी संघर्ष, 70 लोगों की गोली मारकर हत्या

दक्षिण सूडान की राजधानी के बाहरी इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर 70 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी. घटनास्थल से सामने आए वीडियो ने इस हिंसा की गंभीरता को बयां कर दिया है. कई लोग घायल हैं.

Advertisement
X
दुनिया के प्रमुख सोना उत्पादक देशों में सूडान, सोने के खनन को लेकर होता है विवाद. (File Photo: ITG)
दुनिया के प्रमुख सोना उत्पादक देशों में सूडान, सोने के खनन को लेकर होता है विवाद. (File Photo: ITG)

दक्षिण सूडान में सोने की खदान को लेकर चल रहा विवाद खून-खराबे में बदल गया. राजधानी जूबा के बाहरी इलाके में स्थित एक खदान पर हुए जानलेवा हमले में 70 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. सोमवार को पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने खदान पर हमला किया. इस हमले में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं.

इस घटना के बाद सामने आए वीडियो ने पूरे मामले की भयावहता को प्रमाण दिया है. एक वीडियो में खुले मैदान में दर्जनों शव पड़े दिखाई दे रहे हैं. आशंका है कि कई लोग हमले के दौरान जान बचाने के लिए झाड़ियों की ओर भाग गए थे. ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है. ये वारदात सेंट्रल इक्वेटोरिया राज्य के जेबेल इराक इलाके में हुई.

यहां सोने की खदान है. इस इलाके में पहले भी अवैध खनन करे वालों और खनन कंपनियों के बीच कई बार हिंसक टकराव हो चुके हैं. खनन को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अक्सर तनाव का कारण बनता रहा है, लेकिन इस बार हिंसा ने बेहद खतरनाक रूप ले लिया. पुलिस प्रवक्ता क्वासीवोक डोमिनिक अमोंडोक ने बताया कि अभी सीमित जानकारी उपलब्ध है.

Advertisement

उन्होंने कहा, "अज्ञात बंदूकधारियों ने जेबेल इराक की सोने की खदान पर हमला किया. इसमें 70 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. कई अन्य घायल हुए हैं." उन्होंने यह भी कहा कि जैसे-जैसे और जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा. इस हमले के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी (SPLM/A) ने घटना की निंदा की है.

इस संगठन ने हमले के लिए सरकारी बलों को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, इस आरोप पर सरकार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. फिलहाल, इस हमले ने एक बार फिर दक्षिण सूडान में खनन क्षेत्रों में फैली असुरक्षा और हिंसा की गंभीर स्थिति को उजागर कर दिया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement