scorecardresearch
 

तीन धमाकों से दहला काबुल, 24 की मौत, 100 के करीब घायल

अफगान अधिकारियों ने कहा कि वे विस्फोट के स्थल का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं. मंगलवार सुबह खबर आई कि काबुल शहर में आतंकी छिप हुए हैं.

Advertisement
X
आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ाया
आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ाया

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल तीन शक्तिशाली विस्फोट से दहल गई है. सोमवार रात हुए मध्य काबुल में तालिबान की ओर से किए गए दो बम विस्फोटों में कम से कम 24 व्यक्तियों की मौत हो गई थी और 91 अन्य घायल हो गए थे.

इसके बाद फिर तीसरा हुआ. अफगान अधिकारियों ने कहा कि वे विस्फोट के स्थल का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं. मंगलवार सुबह खबर आई कि में आतंकी छिप हुए हैं. धमाके और फायरिंग की आवाज आ रही हैं. इस मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर भी कर दिया गया है.

दो हमलावरों ने खुद को उड़ाया
तालिबान की ओर से अमेरिका-समर्थित अफगान सरकार के खिलाफ किए जा रहे राष्ट्रव्यापी हमलों के तहत काबुल में यह हमला हुआ है. दोनों हमलावरों ने एक के बाद एक खुद को उड़ाया और जिसका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को हताहत करना था, इसलिए विस्फोट रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों की कार्यालय से छुट्टी के वक्त किए गए. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, पहला विस्फोट रक्षा मंत्रालय के पास पुल पर हुआ और इसके बाद जब सैनिक, पुलिसकर्मी और असैन्य नागरिक मौके पर पहुंचे, तब दूसरा विस्फोट हुआ. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि विस्फोटों में 24 लोग मारे गए हैं.

Advertisement

अशरफ गनी ने की धमाकों की निंदा
इटली द्वारा काबुल में चलाए जा रहे आपात अस्पताल ने ट्वीट किया कि उसके यहां 10 घायल लोग लाए गए हैं तथा और लोगों को लाए जाने की आशंका है. राष्ट्रपति अशरफ गनी ने हमले की कड़ी निंदा की है. गनी ने एक बयान में कहा, 'अफगानिस्तान के दुश्मन सुरक्षा बलों के साथ आमने सामने की लड़ाई में हार रहे हैं. इसलिए वे राजमार्गों, शहरों, मस्जिदों, स्कूलों और असैन्य नागरिकों पर हमले कर रहे हैं. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने ट्विटर पर कहा कि पहले हमले का निशाना रक्षा मंत्रालय, जबकि दूसरे का निशान पुलिस थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement