scorecardresearch
 

पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, तालिबान ने चंद घंटों में किया एयरस्ट्राइक का पलटवार

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमलों के जवाब में तालिबान और अफगान डिफेंस फोर्सेज ने भीषण जवाबी कार्रवाई शुरू की है. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के कई शहरों पर ड्रोन से हमले किए हैं.

Advertisement
X
तालिबान डिफेंस फोर्सेज ने पाकिस्तान के कई शहरों को बनाया निशाना. (Photo- ITG)
तालिबान डिफेंस फोर्सेज ने पाकिस्तान के कई शहरों को बनाया निशाना. (Photo- ITG)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब पूर्ण सैन्य संघर्ष की ओर बढ़ता दिख रहा है. पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए देर रात के हवाई हमलों के जवाब में तालिबान और 'अफगान डिफेंस फोर्सेज' ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई (Counter-Attack) शुरू कर दी है. ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अफगान सेना ने पाकिस्तान के कई शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए हैं.

इससे पहले पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के अफगानिस्तान के कई प्रांतों पर एयरस्ट्राइक की थी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए थे.

अफगान तालिबान के सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता, अबिदुल्लाह उकाब ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं. उनका दावा है कि उन्होंने पाकिस्तान के विभिन्न शहरों पर हवाई हमले (ड्रोन हमले) किए हैं.

उकाब ने कहा, 'इन हमलों में अफगान तालिबान ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सैन्य केंद्रों को निशाना बनाया गया है, जिसमें कोहाट का सेंट्रल कमांड, कोहाट ब्रिगेड और कैंप शामिल हैं. 'फिलहाल पाकिस्तान के मुख्तलिफ (विभिन्न) शहरों में धमाकों की खबरें आ रही हैं, जिससे वहां का प्रशासन हाई अलर्ट पर है.

यह भी पढ़ें: तालिबान का पाकिस्तान को 'डेथ वारंट', इस्लामाबाद-कराची और क्वेटा को दहलाने की धमकी

Advertisement

अफगान तालिबान डिफेंस फोर्सेज ने स्पष्ट कर दिया है कि यह ऑपरेशन अभी थमा नहीं है. तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमारी जमीन पर होने वाले हर हमले का जवाब अब उनकी अपनी जमीन पर दिया जाएगा." सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी और सैन्य हलचल बढ़ गई है. 

इन हमलों ने दक्षिण एशिया में अस्थिरता का नया दौर शुरू कर दिया है. जहां पाकिस्तान इन हमलों को आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई बता रहा है, वहीं अफगानिस्तान इसे अपनी आजादी पर हमला मानकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तुरंत संघर्ष विराम नहीं हुआ, तो यह छोटी झड़प एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध में तब्दील हो सकती है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी एयरफोर्स ने कई अफगानी शहरों में की एयरस्ट्राइक, कंधार में फ्यूल डिपो पर भी हमला

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement