scorecardresearch
 

Syria Air Strike: सीरिया के एयर बेस पर देर रात बरसे रॉकेट, घिरा इजरायल

Syria Air Strike: सीरियाई अधिकारियों के मुताबिक इजरायल ने कई रॉकेट दागे, लेकिन ज्यादातर रॉकेट को हवा में ही नष्ट कर दिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ चार रॉकेट ही एयरबेस पर गिरे.

Advertisement
X
Syria Air Strike: सांकेतिक तस्वीर (ANI)
Syria Air Strike: सांकेतिक तस्वीर (ANI)

  • ज्यादातर रॉकेट हवा में ही नष्ट किए गए
  • ईरानी, हिजबुल्ला बलों को बनाया निशाना

सीरिया ने कहा है कि उसके एयर बेस पर इजरायल ने मंगलवार देर रात रॉकेट से हमला किया. सीरियाई अधिकारियों के मुताबिक इजरायल ने कई रॉकेट दागे, लेकिन ज्यादातर रॉकेट को हवा में ही नष्ट कर दिया गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ चार रॉकेट ही एयरबेस पर गिरे. इस हमले में मामूली नुकसान हुआ है. इस बारे में अबतक इजरायल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

समाचार एजेंसी SANA के हवाले से कहा गया है कि सीरिया के स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे के बाद होम्स प्रांत में T-4 एयर बेस को निशाना बनाया गया. अधिकारी ने कहा कि हमले से बेस को मामूली क्षति हुई. अधिकांश रॉकेटों को रोक दिया गया, इसके बावजूद पर चार रॉकेटों ने निशाना बनाया.

Advertisement

इजरायल की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है. ने पिछले कुछ वर्षों में सीरिया पर दर्जनों हवाई हमले किए हैं, लेकिन वह शायद ही इस पर कभी कोई टिप्पणी करता है. माना जाता है कि इजरायल व्यापक रूप से सीरिया में ईरानी और हिजबुल्ला बलों को निशाना बनाता है क्योंकि इसके लड़ाके सीरिया के साथ मिलकर युद्ध लड़ते हैं.

ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच पर रॉकेट हमले किए गए हैं. बगदाद में अमेरिकी हमले में ईरान के टॉप कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी गई. कमांडर सुलेमानी सीरिया में ईरानी पॉलिसी के सबसे बड़े सूत्रधार थे. रूस ने पिछले साल सीरिया को एस-300 एयर डिफेंस सिस्टम देने का ऐलान किया था. सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद कोका समर्थन प्राप्त है. इसलिए हालिया रॉकेट हमले पर पूरी दुनिया की निगाह बनी हुई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement