scorecardresearch
 

होर्मुज में फिर भड़का तनाव! ईरान का दावा- 4 तेल टैंकरों में लगी आग, अमेरिकी ड्रोन भी मार गिराए

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चार तेल टैंकरों में आग लगने और धमाके होने की जानकारी दी है. ईरान ने दावा किया है कि उसने एक अमेरिकी ड्रोन और एक मानवरहित नौसैनिक जहाज को मार गिराया है.

Advertisement
X
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में शुक्रवार को तनाव और बढ़ गया. (File Photo: Reuters)
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में शुक्रवार को तनाव और बढ़ गया. (File Photo: Reuters)

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में शुक्रवार को तनाव और बढ़ गया. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी ने दावा किया किया कि चार तेल टैंकरों में आग लग गई और उनमें धमाके हुए. जानकारी के मुताबिक, ये टैंकर उन रास्तों से गुजरने की कोशिश कर रहे थे जिनकी अनुमति नहीं थी. इसी दौरान, एक टैंकर से किसी अज्ञात वस्तु के टकराने की खबर भी सामने आई. 

वहीं, ईरान की ओर से दावा किया गया है कि उसने अमेरिका के एक ड्रोन को मार गिराया है. साथ ही, उसने एक मानवरहित नौसैनिक जहाज को नष्ट करने का भी दावा किया है. 

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के ताजा बयान के मुताबिक, 20 लाख बैरल से ज्यादा कच्चा तेल ले जा रहा एक चौथा टैंकर सुमद्री बारूदी सुरंग (एक नेवल माइन) से टकरा गया. इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और टैंकर में आग लग गई. इससे पहले भी IRGC ने दावा किया था कि 20 लाख बैरल कच्चा तेल ले जा रहा एक अन्य टैंकर भी समुद्री में बिछी बारूदी सुरंग (नेवल माइन) से टकरा गया था. 

वहीं, यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) एजेंसी ने बताया कि उसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कच्चे तेल के एक टैंकर से जुड़ी एक घटना की जानकारी मिली है. एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जलमार्ग से होकर बाहर की ओर जा रहे टैंकर पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला हुआ. 

Advertisement

इससे पहले एक अन्य अपडेट में UKTMO ने बताया कि ईरान के लावन द्वीप से करीब 40 नॉटिकल मील दक्षिण में एक जहाज से कोई अज्ञात वस्तु टकरा गई. टक्कर जहाज के बाईं और हुई, जिसके बाद उसमें आग लग गई. एजेंसी के मुताबिक, जहाज पर मौजूद सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. इस घटना में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की भी कोई खबर नहीं है. 

यह भी पढ़ें: 'समझौता ईरान में, रक्षा मंत्री पाकिस्तान में', ख्वाजा आसिफ संसद में हुए शर्मसार

लावन द्वीप, खाड़ी (गल्फ) में ईरान के दक्षिणी तट के पास स्थित है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि UKTMO द्वारा बताए गए जहाज का संबंध IRGC नेवी के बताए गए चार तेल टैंकरों में कोई एक है या नहीं. 

ईरानी सरकारी मीडिया ने यह भी बताया कि उसके बलों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास, केशम द्वीप के ऊपर एक अमेरिकी MQM-170 ड्रोन को मार गिराया और उसे अपने कब्जे में ले लिया.

हालांकि, अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि मध्य पूर्व में तैनात सभी अमेरिकी मानवरहित पोत सुरक्षित हैं और उनका पूरा हिसाब मौजूद है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement