scorecardresearch
 

Egg Ema Datshi Recipe: दीपिका पादुकोण की फेवरेट भूटानी डिश को दें नया ट्विस्ट, अंडे-मिर्च के साथ बनाएं ये लाजवाब रेसिपी

रोज-रोज ऑमलेट और अंडे की भुर्जी खाकर बोर हो गए हैं? तो इस बार भूटान की मशहूर डिश एमा दत्शी को नए अंदाज में बनाएं. फूड इंफ्लुएंसर अक्षदा देसाई लोबो ने इसमें अंडे, चीज और हरी मिर्च का ट्विस्ट दिया है, जानें इसकी आसान रेसिपी.

Advertisement
X
भूटान की डिश को चावल के साथ खाएं. (PHOTO:ITG)
भूटान की डिश को चावल के साथ खाएं. (PHOTO:ITG)

Egg Ema Datshi Recipe: रोज-रोज एक ही तरह का अंडा खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. अंडे से आमतौर पर लोग ऑमलेट, भुर्जी या करी बनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अंडे से भूटान की मशहूर डिश एमा दत्शी बनाई है? बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की पसंदीदा डिश एमा दत्शी इन दिनों एक नए ट्विस्ट की वजह से चर्चा में है.

दरअसल, फूड इंफ्लुएंसर अक्षदा देसाई लोबो ने इस भूटानी डिश में अंडे का इस्तेमाल करके एक आसान रेसिपी शेयर की है. इसका नाम एग एमा दत्शी है. इसमें अंडे को चीज और हरी मिर्च की गाढ़ी, मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है. इसका स्वाद तीखा, क्रीमी और चीज से भरपूर होता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती.

क्या है भूटान की मशहूर डिश एमा दत्शी?

एमा दत्शी भूटान की ट्रेडिशनल और पॉपुलर डिश है. भूटानी भाषा में एमा का मतलब मिर्च और दत्शी का अर्थ चीज होता है. यानी इस डिश की जान है मिर्च और चीज का कॉम्बिनेशन. इसे आमतौर पर लाल या सफेद चावल के साथ परोसा जाता है. भूटान ही नहीं बल्कि अब भारतीयों के बीच भी यह डिश काफी फेमस हो चुकी है और लोग इसे बड़े मजे से नाश्ते में खाते हैं. 

Advertisement

एग एमा दत्शी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 छोटा चम्मच मक्खन
  • 1-2 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
  • 1-2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 2 चीज स्लाइस
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • 1 छोटा चम्मच चिली ऑयल
  • 2 अंडे
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ी सी काली मिर्च
  • थोड़ा चिली ऑयल

कैसे बनाएं एग एमा दत्शी?

  1. सबसे पहले एक पैन में मिडियम फ्लेम पर मक्खन गर्म करें. इसमें बारीक कटा लहसुन डालकर कुछ सेकेंड भूनें. जब लहसुन से अच्छी खुशबू आने लगे तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च डाल दें.
  2. हरी मिर्च को करीब एक मिनट तक पकाएं. अब इसमें थोड़ा पानी डालकर हल्का उबाल आने दें. इसके बाद दो चीज स्लाइस डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि चीज पिघलकर गाढ़ी और क्रीमी सॉस बन जाए.
  3. अब इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाएं. ध्यान रखें कि चीज में पहले से नमक होता है, इसलिए नमक जरूरत के हिसाब से ही डालें.
  4. दूसरे पैन में थोड़ा मक्खन गर्म करें और सावधानी से दोनों अंडे तोड़कर डाल दें. ऊपर से हल्का नमक छिड़कें. अब तैयार चीज और मिर्च वाली सॉस को अंडों के ऊपर डाल दें.
  5. अंडों को लो फ्लेम पर पकने दें. जब अंडे अच्छी तरह सेट हो जाएं और चीज वाली सॉस गर्म होकर गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें. आखिर में ऊपर से थोड़ा चिली ऑयल डालकर सजाएं.

चावल, रोटी या ब्रेड के साथ करें सर्व

Advertisement

 इसे गर्मागर्म खाने में ही सबसे ज्यादा मजा आता है. आप इसे भूटानी अंदाज में चावल के साथ परोस सकते हैं. वहीं, घर में चाहें तो रोटी, पराठे या ब्रेड के साथ भी खा सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement