scorecardresearch
 

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी की जमानत याचिका खारिज, महिंदा राजपक्षे ICU में भर्ती

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का परिवार मुश्किलों में घिरा है. उनकी पत्नी शिरांति की जमानत याचिका खारिजो हो गई है. वहीं, महिंदा की तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
X
महिंदा राजपक्षे की तबीयत बिगड़ गई. (File Photo- Reuters)
महिंदा राजपक्षे की तबीयत बिगड़ गई. (File Photo- Reuters)

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ अदालत ने राजपक्षे की पत्नी शिरांति राजपक्षे की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया. दूसरी तरफ, महिंदा राजपक्षे की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को सोमवार को अचानक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी पार्टी 'श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना' (SLPP) ने जानकारी दी कि उन्हें सुबह अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ICU में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

महिंदा राजपक्षे के अस्पताल में भर्ती होने की ये खबर ऐसे समय में आई है जब उनके परिवार के सदस्य कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. उनकी पत्नी शिरांति और बड़े बेटे नमल राजपक्षे से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों की अलग-अलग मामलों में जांच चल रही है. सांसद और विपक्षी नेता नमल राजपक्षे को एक मामले में सितंबर में रिमांड पर लिया गया था.

सिरिलिया सेविया फंड से जुड़ा है मामला

बता दें कि शिरांति राजपक्षे को CIABOC अधिकारियों ने उनका बयान दर्ज किए जाने के बाद उन्हें किरुलापोने स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था. ये मामला 'सिरिलिया सेविया' से जुड़ा है. इसके जरिए कोलंबो स्थित लेडी रिडवे चिल्ड्रंस हॉस्पिटल को एक सीटी स्कैनर देने के लिए 10 मिलियन श्रीलंकाई रुपये (लगभग 30,251 अमेरिकी डॉलर) जुटाए गए थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी शिरांति राजपक्षे गिरफ्तार, 1 करोड़ के फंड घोटाले का आरोप

लेकिन आरोप है कि वो मशीन अस्पताल को नहीं दी गई और पैसे का गलत इस्तेमाल किया गया. इसी मामले में जमानत के लिए शिरांति ने याचिका दायर की थी लेकिन विचार करने के बाद मजिस्ट्रेट ने इसे ठुकरा दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement