scorecardresearch
 

PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को दी चुनाव जीतने की बधाई, भारत आने का दिया न्योता

पीएम मोदी ने टेलीफोन करके पुतिन को इस जीत की बधाई दी. भारतीय पीएम ने उम्मीद जताई कि पुतिन के नेतृत्व में भारत और रूस के बीच विशेष और प्राथमिक रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी.

Advertisement
X
पुतिन और मोदी (फाइल फोटो)
पुतिन और मोदी (फाइल फोटो)

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस में राष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से फिर जीत दर्ज करने पर सोमवार को राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को बधाई दी. पुतिन को रविवार को आए नतीजों में बड़ी जीत हासिल हुई थी.

पीएम मोदी ने टेलीफोन करके पुतिन को इस जीत की बधाई दी. भारतीय पीएम ने उम्मीद जताई कि पुतिन के नेतृत्व में भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी.

भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने  पुतिन के कार्यकाल की सफलता की कामना की और उन्हें इस साल भारत में होनेवाले वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता भी दिया. मोदी ने उम्मीद जताई कि पुतिन के नेतृत्व में भारत और रूस के बीच सामरिक संबंध और प्रगाढ़ होंगे.

मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने फोन करके बधाई देने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. उन्होंने भारत और रूस के संबंधों को आने वाले दिनों में और भी मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. रूसी राष्ट्रपति ने इस दौरान भारत और भारत के लोगों की प्रगति की भी कामना की.

Advertisement
आपको बता दें कि करने के बाद व्लादिमिर पुतिन का फिर से छह साल के लिए सत्ता में बने रहना तय हो गया है. करीब दो दशक से रूस पर शासन कर रहे पुतिन ने 76.67 प्रतिशत मतों के साथ अब तक का सबसे शानदार चुनावी प्रदर्शन किया है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement