scorecardresearch
 

'हम भी आपसे सीख रहे हैं', पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की सोशल मीडिया पॉलिसी को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने के फैसले की तारीफ की है. उन्होंने इसे डिजिटल स्पेस को सुरक्षित बनाने और युवाओं की सुरक्षा के लिए एक अच्छा कदम बताया. पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से भारत में सबक ले रहा है.

Advertisement
X
PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के फैसले को 'इस्पिरेशनल' बताया. (Photo- X/BJP)
PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के फैसले को 'इस्पिरेशनल' बताया. (Photo- X/BJP)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. इस दौरान उन्होंने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगाने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले की जमकर तारीफ की है. 

पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल स्पेस को सुरक्षित बनाने और यंग यूजर्स की सुरक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया की कोशिशें भारत और पूरी दुनिया के लिए कीमती सबक हैं. उनके मुताबिक बच्चों के लिए एक सुरक्षित ऑनलाइन माहौल तैयार करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के इस कानून और नजरिए से भारत बहुत कुछ सीख रहा है.

मेलबर्न में आयोजित 'भारत-ऑस्ट्रेलिया एनुअल लीडर्स समिट' में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की तारीफ की. इस दौरान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और कई दिग्गज नेता मौजूद रहे.

'कई सबक ले रहे हैं'

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'जिस तरह से आप सूचना प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया से जुड़े कानूनों में बदलाव ला रहे हैं और समाज की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं, वो दुनिया के लिए बेहद इंस्पिरेशनल है. हम आपकी इन कोशिशों से बहुत कुछ सीख रहे हैं और उनसे कई सबक ले रहे हैं.'

Advertisement

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के यूजर्स को सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने से रोकने के लिए कहा है. इस कानून का मकसद ऑनलाइन होने वाले नुकसान, साइबर बुलिंग और बच्चों की मेंटल हेल्थ पर सोशल मीडिया के पड़ने वाले बुरे असर को रोकना है.

यह भी पढ़ें: 'धमाके आतंकी अड्डे पर, गूंज पूरी दुनिया में', मेलबर्न में PM मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र

भारत में भी उठ रही है सोशल मीडिया बैन की मांग

पीएम मोदी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब भारत में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर इस तरह के प्रतिबंध लगाने की मांग लगातार उठ रही है. हाल ही में कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार ने भी संकेत दिए हैं कि वो भी ऐसे उपायों को लागू करने के बारे में सोच रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement