तीन देशों की यात्रा के आखिरी दौर में सोमवार को दक्षिण कोरिया पहुंचे भारतीयों को संबोधित करने के बाद उन्होंने कोरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात की. इसके बाद दोनों देशों ने साझा बयान जारी किया. मोदी ने कहा कि वो दक्षिण कोरिया की तरक्की से बहुत प्रभावित हैं और उन्हें कोरिया से मेक इन इंडिया में सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है.
Official welcoming ceremony held for PM Narendra Modi in Seoul (South Korea)
— ANI (@ANI_news)
इससे पहले प्रधानमंत्री ने सियोल में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में रबींद्रनाथ टैगोर को याद करते हुए कहा कि वे कोरिया को 'लैंप ऑफ ईस्ट' कहते थे. उन्होंने कहा कि कोरिया की तरह भारत में भी टेक्नोलॉजी की क्रांति आएगी. Indian community welcomes PM to South Korea.
— PMO India (@PMOIndia)
दक्षिण कोरिया की राजधानी है. राष्ट्रपति पार्क ग्युन हाय से मुलाकात के बाद भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12 बजे पीएम मोदी दोनों देशों के बीच प्रतिनिधि मंडल स्तर की बातचीत के बाद एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे और अपना संबोधन भी देंगे. इसके करीब एक घंटे बाद दोनों देशों में होने हैं, जिसका साझा बयान दोपहर डेढ़ बजे जारी किया जाएगा. इसके अलावा मोदी वहां के बिजनेस लीडरों से भी मुलाकात करेंगे.
PM pays his tributes.
— PMO India (@PMOIndia)
आपको बता दें कि दक्षिण कोरियाई दौरे से पहले रविवार को दिया था. उनका यह भाषण वहां की संसद में किसी भी भारतीय पीएम का पहला संबोधन था. मंगोलिया को बुनियादी सुविधाओं के लिए पीएम मोदी ने 1 अरब डॉलर की मदद का ऐलान भी किया था.
Immense enthusiasm as PM reaches South Korea.
— PMO India (@PMOIndia)
प्रधानमंत्री मोदी को के दौरान उनके मंगोलियाई समकक्ष चिमेद सैखनबिलेग से रेस के घोड़े के तौर पर एक विशेष तोहफा मिला. कंठक नामक घोड़ा ‘मिनी नादम’ खेल महोत्सव के दौरान पीएम मोदी को भेंट किया गया.