scorecardresearch
 
अमेरिका की कार्रवाई के पहले PAK को थी लादेन के बारे में हर खबर

पाकिस्तान का शीर्ष और सैन्य नेतृत्व 2011 में अमेरिकी नेवी सील के अभियान में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के काफी पहले से ही उसकी देश में मौजूदगी के बारे में जानता था. यह दावा पाकिस्तान के तत्कालीन रक्षा मंत्री ने किया है.

Advertisement
X
ओसामा बिन लादेन (फाइल फोटो)

चौधरी अहमद मुख्तार 2008 से 2012 के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री थे. चौधरी के मुताबिक, पाकिस्तानी संस्थाएं, देश की प्रभावशाली सेना के प्रमुख और खुफिया एजेंसी आईएसआई को पता था कि एबोटाबाद में रह रहा है.

उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, तत्कालीन सेना प्रमुख अशफाक परवेज कयानी समेत सभी लोग जानते थे कि ओसामा है. ओसामा दो मई 2011 को अमेरिकी नेवी सील के एक अभियान में मारा गया था.

- इनपुट भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement