scorecardresearch
 

लाहौर हमले के बाद PAK पीएम शरीफ का ब्रिटेन दौरा रद्द, सीधे जाएंगे वॉशिंगटन

नवाज शरीफ सोमवार को ब्रिटेन दौरे पर जाने वाले थे. लेकिन लाहौर में हुए आत्मघाती हमले के बाद यह दौरा रद्द कर दिया गया है. शरीफ अब वह सीधे अमेरिका में होने वाले न्यूक्लियर सेक्योरिटी समिट में शामिल होने जाएंगे.

Advertisement
X
लाहौर हमले के बाद लिया सीधे वॉशिंगटन जाने का फैसला
लाहौर हमले के बाद लिया सीधे वॉशिंगटन जाने का फैसला

पाकिस्तान के शहर लाहौर में रविवार को हुए आतंकी हमलों के बाद पीएम नवाज शरीफ ने अपना ब्रिटेन दौरा रद्द कर दिया है.

नवाज शरीफ सोमवार को ब्रिटेन दौरे पर जाने वाले थे. शरीफ अमेरिका में होने वाले न्यूक्लियर सेक्योरिटी समिट में शामिल होने से पहले दो दिन ब्रिटेन में रहने वाले थे. इस दौरान वे ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन से मिलते. लेकिन अब वह सीधे जाएंगे.

में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 250 से अधिक घायल हो गए. यह विस्फोट रविवार शाम गुलशन-ए-इकबाल पार्क में हुआ, जहां ईसाई समुदाय के लोग ईस्टर मना रहे थे. लाहौर में हमले की जिम्मेदारी तालिबान के जमात-उल-अहरार धड़े ने ली है. उसने यह हमला जानबूझकर करने की बात कही है.

Advertisement
Advertisement