scorecardresearch
 

लाहौर: आत्मघाती हमले में 72 की मौत, मोदी ने की नवाज से बात

यह ब्लास्ट लाहौर के गुलशन-ए-इकबाल पार्क में हुआ. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक यह एक आत्मघाती हमला था. आत्मघाती हमलवार ने अपने बेल्ट से विस्फोटक बांध रखा था.

Advertisement
X
लाहौर में ब्लास्ट
लाहौर में ब्लास्ट

पाकिस्तान के लाहौर में एक आत्मघाती हमले में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है और जबकि 300 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. यह ब्लास्ट लाहौर के गुलशन-ए-इकबाल पार्क में हुआ.

हमले के बाद पीएम मोदी ने के पीएम नवाज शरीफ से फोन पर बात की. मोदी ने आतंकवादी हमले पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. साथ ही उन्होंने आतंक के खिलाफ लड़ाई में समझौता नहीं करने की भी बात कही.

आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के एक गुट जमात-उल-अहरार ने ली है.

आत्मघाती हमलावर ने बांध रखी थी विस्फोटक बेल्ट
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक यह एक आत्मघाती हमला था. आत्मघाती हमलवार ने अपने बेल्ट से विस्फोटक बांध रखा था. फॉरेंसिक सूत्रों का कहना आत्मघाती हमलावर ने 10 किलोग्राम विस्फोटक बेल्ट पहने रखी थी. इलाके में सेना तैनात कर दी गई है.

 


के बाद रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. घटनास्थल पर 23 एम्बुलेस पहुंच चुके हैं. जियो न्यूज के मुताबिक रविवार और ईस्टर होने के कारण पार्क में काफी भीड़ थी. सिक्युरिटी टीमों ने पार्क और उसके आसपास का एरिया अपने कब्जे में लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

पीएम मोदी ने की निंदा

पीएम मोदी ने ट्वीट कर हमले की निंदा की. पीएम ने ट्वीट किया, 'लाहौर में के बारे में सुना है. मैं दृढ़ता से इसकी निंदा करता हूं. मृतक के साथ घायलों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं.

महिला और बच्चों की संख्या ज्यादा
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पार्क में रक्त और अंगों के हिस्से बिखरे पड़े थे. वहां पर रविवार शाम महिला और बच्चों समेत बड़ी संख्या में पारिवारिक लोग मौजूद थे.

शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में एक आपातकाल घोषित किया गया है और इलाके को पुलिस की भारी टुकड़ी ने घेर लिया है.

Advertisement
Advertisement