scorecardresearch
 

पाकिस्तान: पीएम बनने जा रहे इमरान खान को भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने भेजा समन

सरकारी हेलिकॉप्टरों के गलत इस्तेमाल के संबंध में पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने इमरान को 7 अगस्त को पेश होने के लिए समन भेजा है.

Advertisement
X
इमरान खान (फाइल फोटो)
इमरान खान (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार इमरान खान को सरकारी हेलिकॉप्टरों के गलत इस्तेमाल के संबंध में पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने समन भेजा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खजाने को 21.7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने के नेता इमरान को 7 अगस्त को पेश होने के लिए समन भेजा है. बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा में साल 2013 से खान की पार्टी की प्रांतीय सरकार है.

पीटीआई की खबर के मुताबिक एनएबी प्रांतीय सरकार के हेलिकॉप्टर का 72 घंटे तक इस्तेमाल करके प्रांतीय सरकार के राजकोष में 21.7 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने के मामले की जांच कर रहा है.

गौरतलब है कि इमरान को इससे पहले 18 जुलाई को समन भेजा गया था लेकिन वह चुनाव की वजह से ब्यूरो के सामने पेश नहीं हुए थे. उनके वकील ने एक अपील दायर करते हुए एनएबी से मामले में आम चुनाव के बाद तारीख तय करने का अनुरोध किया था.

Advertisement

बता दें कि इमरान खान की पार्टी 25 जुलाई को हुए चुनावों में 116 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान की ताजपोशी का दिन तय हो गया है. 65 वर्षीय नेता इमरान 11 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement