scorecardresearch
 

पाकिस्तान में 400 रुपये के करीब पहुंचा पेट्रोल, नेपाल में 12 रुपये तक सस्ता हुआ डीजल

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल में 6.51 रुपये और डीजल में 19.39 रुपये प्रति लीटर की भारी वृद्धि की है, जिसके बाद कीमतें 400 रुपये के करीब पहुंच गई हैं. वहीं इसके उलट नेपाल में जनता को राहत देते हुए पेट्रोल में 2 रुपये और डीजल में 12 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है.

Advertisement
X
पाकिस्तान में पेट्रोल 400 रुपये के करीब पहुंच गया है. (Photo- Reuters)
पाकिस्तान में पेट्रोल 400 रुपये के करीब पहुंच गया है. (Photo- Reuters)

एक तरफ जहां गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है, वहीं दूसरी तरफ नेपाल की जनता को तेल की कीमतों में कटौती कर बड़ी राहत दी गई है.

पाकिस्तान सरकार ने बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा कर दिया है. ताजा अधिसूचना के मुताबिक, अब पेट्रोल की कीमत 399.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 399.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है. यानी पेट्रोल अब 400 रुपये के के बेहद करीब पहुंच चुका है.

सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 6.51 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जबकि हाई-स्पीड डीजल के दाम में 19.39 रुपये प्रति लीटर की भारी वृद्धि की गई है. डीजल की कीमत में यह तेज उछाल खासतौर पर ट्रांसपोर्ट और औद्योगिक सेक्टर पर सीधा असर डालेगा, जिससे महंगाई और बढ़ने की आशंका है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान भेजी जा रही थी सेना से जुड़े ठिकानों की लाइव फुटेज, ISI समर्थित जासूसी रैकेट का भंडाफोड़

Advertisement

विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण पाकिस्तान में ईंधन महंगा होता जा रहा है. पहले से ही आर्थिक दबाव झेल रही जनता के लिए यह बढ़ोतरी और मुश्किलें खड़ी कर सकती है. ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी बढ़ने की संभावना है.

वहीं दूसरी ओर, पड़ोसी देश Nepal से थोड़ी राहत की खबर आई है. नेपाल ऑयल निगम ने पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये और डीजल में 12 रुपये की कटौती का ऐलान किया है. यह नए दाम आधी रात से लागू कर दिए गए हैं. हालांकि पिछले एक महीने में नेपाल में भी लगातार कीमतें बढ़ी थीं, लेकिन अब इसमें थोड़ी राहत दी गई है.

भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में ईंधन के दामों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. बिहार के रक्सौल इलाके में डीजल और पेट्रोल की कीमतें नेपाल के मुकाबले काफी कम हैं, जिससे सीमा पार ईंधन खरीदने का ट्रेंड भी बढ़ सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement