scorecardresearch
 

ऑपरेशन सिंदूर के घाव भरने में जुटा PAK! भारत ने मार गिराए थे जो विमान, चीन की मदद से कर रहा उनकी भरपाई

पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की कार्रवाई में हुए नुकसान की भरपाई के लिए चीन की ओर देख रहा है. वह चीन से KJ-500 AWACS, J-35A स्टील्थ फाइटर और HQ-19 सिस्टम खरीद रहा है.

Advertisement
X
चीन का शानक्सी केजे-500, तीसरी पीढ़ी का एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम विमान है. (Photo: X/Xinhua)
चीन का शानक्सी केजे-500, तीसरी पीढ़ी का एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम विमान है. (Photo: X/Xinhua)

ऑपरेशन सिंदूर के लगभग एक साल बाद भी, पाकिस्तान उस नुकसान से उबरने की कोशिश में लगा है, जो भारत ने उसे पहुंचाया था. पाकिस्तान अब चीन के शानक्सी केजे-500 (Shaanxi KJ-500) विमान को हासिल करने जा रहा है, जो एक एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का AWACS विमान मार गिराया था.

यह पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा झटका था, क्योंकि AWACS विमान को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक संपत्ति और फोर्स मल्टीप्लायर माना जाता है. AWACS विमान हवा में उड़ता एक रडार ​और सर्विलांस सिस्टम है. यह दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और ड्रोन को ट्रैक करता है. इससे इंटरसेप्टर और एयर डिफेंस मिसाइल बैटरियों को समय रहते एक्टिव करने की सहूलियत मिलती है. KJ-500 एक आधुनिक एयरबोर्न अर्ली वार्निंग विमान है, जिसे लंबी दूरी पर हवाई खतरों का पता लगाने, उन्हें ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है.

यह विमान पाकिस्तान को चीन दे रहा है, जो एक बड़े डिफेंस पैकेज का हिस्सा है, जिसमें J-35A स्टील्थ फाइटर और HQ-19 एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल हैं. इस डील में एडवांस्ड स्टील्थ, सेंसर फ्यूजन और HQ-19 सिस्टम्स का इंटीग्रेशन भी शामिल है, जिससे नेटवर्क-बेस्ड कॉम्बैट कैपेबिलिटी विकसित की जा सके. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, AWACS विमान को लेकर चीन और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच औपचारिक बातचीत जून 2025 में शुरू हुई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर से ईरान जंग तक, जानें कैसे शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर ने ट्रंप का एहसान चुकाया

भारत ने AWACS समेत गिराए ​थे PAK के 6 विमान

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अगस्त 2025 में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा था कि भारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 6 विमान गिराए थे, जिनमें 5 फाइटर जेट और एक AWACS शामिल था. उन्होंने कहा था, 'भारतीय वायुसेना के पास पाकिस्तान के एक C-130 कैटेगरी के विमान और कम से कम चार से पांच फाइटर जेट्स, संभवतः F-16, के नष्ट होने के सबूत हैं.'

इससे पहले पाकिस्तान एयर फोर्स के पास Saab Erieye-2000 AWACS विमान था. कनाडा स्थित डिफेंस और जियोपॉलिटिक्स न्यूज आउटलेट यूरेशियन टाइम्स (Eurasian Times) के मुताबिक इस पाकिस्तानी AWACS को भारत ने मार गिराया था. इसके अलावा, यूरेशियन टाइम्स ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान ने भोलारी एयरबेस पर भारतीय मिसाइल हमले में एक और Saab Erieye-2000 गंवाया था. पाकिस्तान एयरफोर्स के पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर ने भी इसे स्वीकार किया था. हालांकि, पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए नुकसान को छिपाने की लगातार कोशिश करता है.

यह भी पढ़ें: ईरान जंग में US ने खोए 16 विमान, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर झूठे दावे करने वाले ट्रंप अब क्या कहेंगे?

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को पड़ी थी तगड़ी मार

भारत ने 7 मई, 2025 की रात ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था, जिसके तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर के भीतर 9 आतंकी ठिकानों पर बमबारी करके उन्हें नष्ट कर दिया था. यह कार्रवाई अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें पाकिस्तान समर्थित लश्कर के आतंकियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. ये सभी पर्यटक थे, जो भारत के अलग-अलग राज्यों से कश्मीर घूमने गए थे. 

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के कुछ दिनों बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'हमने पाकिस्तान के कई एयरफील्ड्स और सैन्य प्रतिष्ठानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया था.' उन्होंने यह भी कहा था कि भारतीय हमलों से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ. एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा था, 'पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमारे हमलों में कम से कम चार जगहों पर रडार, दो जगहों पर कमांड और कंट्रोल सेंटर, दो जगहों पर रनवे क्षतिग्रस्त हुए, और तीन अलग-अलग स्टेशनों पर उनके तीन हैंगर भी क्षतिग्रस्त हुए.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement