scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 8 मई 2026: कुंभ राशि वाले आर्थिक मामलों में रहेंगे सजग, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 8 मई 2026, Horoscope Today: कामकाजी स्थितियों पर अपना नियंत्रण बढ़ाएं और न्यायिक मामलों पर विशेष ध्यान दें. संबंधों में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करते रहें.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में अनुशासन लाएगा सफलता
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में समर्पण दिखाने का है. आप अनुशासन के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे विभिन्न उपलब्धियों को बल मिलेगा. शासन की योजनाओं में आपको अपेक्षित सफलता मिल सकती है. वाणिज्यिक अवसरों को भुनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है.

पैतृक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी और बड़ों का भरपूर सहयोग मिलेगा. लिखापढ़ी के कार्यों में सहजता बनाए रखें. आपकी सक्रियता और सूझबूझ वरिष्ठों को प्रभावित करेगी. परिवार के साथ आपकी नजदीकी बढ़ेगी. आज कार्यक्षेत्र में अधिक समय दें और प्रतिस्पर्धा का भाव बनाए रखें.

शुभ रंग: मरून

शुभ अंक: 5, 6, 8 और 9

आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा करें. उन्हें श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें और किया हुआ वादा जरूर निभाएं.

वृष राशि: भाग्य की कृपा से संवरेंगे काम
वृष राशि वालों पर आज भाग्य की पूरी कृपा बनी रहेगी. कार्य व्यापार में शुभता का संचार होगा और वरिष्ठों का सहयोग आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा और साख में वृद्धि होगी. किसी महत्वपूर्ण संवाद में आप अपनी बात प्रभावी ढंग से कह सकेंगे.

Advertisement

आज आप सुखद पलों को अपनों के साथ साझा करेंगे. लक्ष्य पर आपका पूरा फोकस होगा. आस्था और अध्यात्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा. धार्मिक आयोजनों में रुचि लेंगे और विभिन्न अटके हुए कार्यों को साधेंगे. सहकार और विश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता आपके कदम चूमेगी.

शुभ रंग: ओपल व्हाइट

शुभ अंक: 5, 6 और 8

आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें और किसी धर्मस्थल पर जरूर जाएं.

मिथुन राशि: सजगता और धैर्य का रखें ध्यान
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज विदेशी मामलों में हलचल बढ़ सकती है. न्यायिक विषयों में आपको धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है. नीति निर्देशों का पालन करें और कामकाज में पूरी स्पष्टता रखें. लोगों से भेंट करते समय अपनी बात को स्पष्ट रखें और किसी भी तरह के भ्रम से बचें.

खानपान का विशेष ध्यान रखें. निजी मामलों में निरंतरता बनाए रखें और परिजनों को साथ लेकर आगे बढ़ें. स्तरहीन लोगों के बहकावे में न आएं और विरोधियों से बचाव रखें. व्यवस्थागत कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी. सजगता से आगे बढ़ना ही आज आपके लिए सबसे बड़ा मंत्र है.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 5, 6 और 8

Advertisement

आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा करें. उन्हें श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. जीवन में अनुशासन बढ़ाएं.

कर्क राशि: घर में मनेगा खुशियों का उत्सव
कर्क राशि के जातकों के घर में आज उत्सव जैसा वातावरण रहेगा. दाम्पत्य जीवन में कुछ स्मरणीय पल बनेंगे जो आपके रिश्तों को और मजबूत करेंगे. निजी विषयों को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे. आज आपको इच्छित सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं. टीम वर्क पर अपना फोकस बढ़ाएं.

घरेलू मामलों में बड़ों की सीख और सलाह को प्राथमिकता दें. विनय और विवेक से काम लेने पर स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. प्रियजनों के साथ से वातावरण अनुकूल बनेगा. स्वास्थ्य का ख्याल रखें और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं. कामकाज में तर्कशीलता और संवेदनशीलता बनाए रखें.

शुभ रंग: सिल्वर कलर

शुभ अंक: 2, 5 और 8

आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें और अपनी सोच बड़ी रखें.

सिंह राशि: मेहनत और लगन से राह होगी आसान
सिंह राशि के जातकों के लिए कामकाजी गतिविधियां आज साधारण बनी रहेंगी. जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. कारोबारी स्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, इसलिए पेशेवर संबंधों के प्रति सावधान रहें. मेहनत और लगन के साथ अपनी कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएं.

Advertisement

आज संवाद में थोड़ा संकोच रह सकता है, लेकिन सहनशीलता बनाए रखें. लोभ और प्रलोभन से पूरी तरह बचें. बजट के अनुसार चलना आपके लिए जरूरी है, लापरवाही भारी पड़ सकती है. सेवा संबंधी गतिविधियों में अपनी रुचि बढ़ाएं और कामकाज में निरंतर सक्रियता दिखाएं.

शुभ रंग: चेरी रेड

शुभ अंक: 1 और 5

आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. कार्य प्रबंधन को बढ़ाएं.

कन्या राशि: दोस्तों का साथ बढ़ाएगा उत्साह
कन्या राशि के जातक आज दोस्तों के साथ सुखद समय बिताएंगे. आप विभिन्न मामलों को लेकर उत्साहित रहेंगे और बड़ों की आज्ञा का पालन करेंगे. आपकी कार्य ऊर्जा आज सभी को प्रभावित करेगी. लक्ष्यों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें. मित्रों के साथ आपके संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी.

घर-परिवार में शुभता का संचार होगा और आप सबको साथ लेकर चलेंगे. सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कामकाज में रुचि बनी रहेगी. किसी भी तरह के बहस या विवाद से खुद को दूर रखें. आवश्यक कार्यों में आपका प्रदर्शन बहुत बेहतर रहेगा और व्यापार में भी सुधार होगा.

शुभ अंक: 5, 6 और 8

शुभ रंग: समुद्री

आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा करें. उन्हें श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. स्वभाव में सहजता रखें.

Advertisement

तुला राशि: पारिवारिक सामंजस्य पर दें ध्यान
तुला राशि के जातकों को आज घर के मामलों में अकारण हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए. अपने परिजनों के साथ समय बिताएं और उनके साथ तालमेल बेहतर करें. कार्य व्यापार और प्रबंधकीय मामलों में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. चर्चा और संवाद के दौरान पूरी सावधानी बरतें.

संसाधनों में वृद्धि होगी और निजता को बल मिलेगा. बड़ों की बातों को सुनने और समझने की आदत डालें. मितभाषी बने रहें, इससे आपके रिश्ते संवरेंगे. भावनात्मक स्तर आज साधारण रहेगा, इसलिए अतिसंवेदनशीलता से बचें. व्यक्तिगत विषयों पर अपना फोकस बढ़ाएं और स्वार्थी सोच का त्याग करें.

शुभ अंक: 5, 6 और 8

शुभ रंग: क्रीम कलर

आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. स्वार्थी सोच से दूर रहें.

वृश्चिक राशि: वाणिज्यिक प्रयासों में आएगी तेजी
वृश्चिक राशि के जातकों के वाणिज्यिक प्रयासों में आज तेजी देखने को मिलेगी. आप अपने पुराने कारोबारी अनुभवों और संपर्कों का भरपूर लाभ उठाएंगे. साहस और सक्रियता के साथ आगे बढ़ें. प्रतिस्पर्धा में आप दूसरों से बेहतर करेंगे. सामाजिक पक्ष में सुधार होगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

आज आप विभिन्न गतिविधियों में पहल करेंगे. व्यर्थ की चर्चाओं में अपना समय बर्बाद न करें. भ्रमण और मनोरंजन के अवसर मिल सकते हैं. कार्यव्यवस्था पर आपका नियंत्रण बना रहेगा. यात्रा की संभावनाएं बढ़ेंगी, जो आपके करियर के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं.

Advertisement

शुभ अंक: 5, 6, 8 और 9

शुभ रंग: चुनरी लाल

आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. कार्यों में पहल बढ़ाएं.

धनु राशि: वाणी की मधुरता से जीतेंगे दिल
धनु राशि के जातक आज परंपरागत मामलों में पहल करेंगे. अपनों की खुशी बढ़ाने के लिए आप हमेशा आगे रहेंगे. घर-परिवार में सबका विश्वास और साथ आपको मिलेगा. परिजनों के साथ संवाद प्रभावी रहेगा. किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जो आपको खुशी देगी.

मधुर वाणी और अच्छे व्यवहार से आप सबका दिल जीत लेंगे. आज आपको कुछ आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. अतिथियों का सत्कार करेंगे और कुल-कुटुम्ब को बढ़ावा मिलेगा. पैतृक कार्यों को आगे बढ़ाएं और छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को अनदेखा करें. वातावरण आपके अनुकूल रहेगा.

शुभ अंक: 3, 6 और 8

शुभ रंग: सफेद चंदन

आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. साज-सज्जा पर ध्यान दें.

मकर राशि: रचनात्मकता और नवीनता पर जोर
मकर राशि के जातक आज नए ढंग से कार्य करने और रचनात्मकता बढ़ाने में आगे रहेंगे. विभिन्न क्षेत्रों में आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी. जिम्मेदारों और अनुभवी लोगों से सीख लेते रहें. अपनी प्रतिभा का पूरा लाभ उठाएं और अपनों के साथ तालमेल बनाए रखें.

Advertisement

आज आप काफी सक्रिय रहेंगे और संस्कारों व परंपराओं पर जोर देंगे. संपर्क और संवाद में सकारात्मकता बढ़ेगी. आवश्यक कार्यों को टालने के बजाय उन्हें सक्रियता से पूरा करें. सृजनात्मक कार्यों को बल मिलेगा और आप अपने इच्छित कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे.

शुभ अंक: 5, 6 और 8

शुभ रंग: मोरपंख के समान

आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. सहकारिता की भावना बढ़ाएं.

कुंभ राशि: बजट और खर्चों पर रखें नियंत्रण
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज आय की तुलना में व्यय की अधिकता रह सकती है. आपको धैर्यपूर्वक आगे बढ़ने की जरूरत है. कामकाजी स्थितियों पर अपना नियंत्रण बढ़ाएं और न्यायिक मामलों पर विशेष ध्यान दें. संबंधों में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करते रहें.

खर्च और निवेश को नियंत्रित रखें. दूर देश के मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी. नीति और नियमों का पूरी तरह पालन करें. किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचें. व्यावसायिक कार्यों में छोटी सी भूल आपके लाभ को प्रभावित कर सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में बहुत सजग रहें.

शुभ अंक: 5, 6 और 8

शुभ रंग: फिरोजी

आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. दिखावे की प्रवृत्ति से बचें.

मीन राशि: बेहतर प्रदर्शन से मिलेगी सफलता
मीन राशि के जातकों पर मित्र और समकक्ष अपना भरोसा बनाए रखेंगे. कामकाज में आपको इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे. पेशेवर मामलों में सकारात्मकता बनी रहेगी. आप कारोबारी प्रतिस्पर्धा में दूसरों से आगे रहेंगे और आपके प्रदर्शन में काफी सुधार आएगा.

प्रबंधन से जुड़े मामलों पर अपना फोकस बढ़ाएं और कार्य विस्तार पर जोर दें. सहकर्मियों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. संवाद और संचार की प्रक्रिया बेहतर रहेगी. आप अपने कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से अधिक अच्छा प्रदर्शन करेंगे. अपनी सफलता का प्रतिशत बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें.

शुभ अंक: 3, 6 और 8

शुभ रंग: क्रीम कलर

आज का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा करें. श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. सक्रिय बने रहें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement