scorecardresearch
 

Aaj ka Love Rashifal 8 May 2026: कुंभ राशि वाले विवेक से काम लें, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Love Rashifal 8 May 2026 (लव राशिफल): प्रेम और स्नेह के मामलों में सहजता बनाए रखें. मन की बात कहने में धैर्य और विनम्रता जरूरी है. भेंटवार्ता में उतावली न दिखाएं. रिश्तों को संतुलित रखें.

Advertisement
X
love horoscope
love horoscope

मेष (Aries)
प्रेम और स्नेह से जीवन जिएंगे. भावनात्मक प्रदर्शन के अवसर बनेंगे. संबंध बेहतर रहेंगे. रिश्ते सुखकर रहेंगे. व्यवहारिक पक्ष मजबूत होगा, जिससे आप प्रियजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. आपसी तालमेल और पारिवारिक विषयों में सुधार आएगा.

वृष (Taurus)
घर में सुख का संचार बना रहेगा. प्रेम और स्नेह से संबंधों को संवारेंगे. परिचय का लाभ मिलेगा. प्रियजनों से करीबी बढ़ेगी. रिश्तों में बड़प्पन दिखाने से मिठास बढ़ेगी. परिजनों के साथ हर्ष और आनंद के साथ समय बिताएंगे.

मिथुन (Gemini)
घर-परिवार और अपनों को समय दें. भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाने की जरूरत है. वाणी और व्यवहार में विनम्रता रखें.  करीबियों के परामर्श से कार्य करें. भावनात्मक संवाद को अनदेखा न करें, आपसी सहयोग बनाए रखें.

कर्क (Cancer)
दाम्पत्य जीवन में स्मरणीय पल बनेंगे. निजी विषयों में आप काफी उत्साहित रहेंगे. प्रियजनों के साथ से अनुकूलन बढ़ेगा. करीबियों का विश्वास जीतेंगे. मित्रों से घनिष्ठता बढ़ेगी. जीवन में सुख-सौख्य बना रहेगा और भेंट-मुलाकात असरदार होगी.

सिंह (Leo)
प्रेम और स्नेह के मामलों में सहजता बनाए रखें. मन की बात कहने में धैर्य और विनम्रता जरूरी है. भेंटवार्ता में उतावली न दिखाएं. रिश्तों को संतुलित रखें. व्यक्तिगत संबंधों को संवारने पर ध्यान दें . अपनों का सम्मान बनाए रखें.

Advertisement

कन्या (Virgo)
भावनात्मक संवादों में सहजता बनी रहेगी. प्रेम और स्नेह के मामलों में आपका प्रभाव रहेगा. रिश्तों में किसी के बहकावे में आने से बचें. मित्रों और करीबियों के साथ खुशियां साझा करेंगे. मन की बात कहने के लिए अच्छा समय है, सहयोगियों का साथ मिलेगा.

तुला (Libra)
प्रेम और स्नेह के प्रदर्शन में उतावली न दिखाएं. संवाद में धैर्य रखें और प्रियजनों की भावनाओं का सम्मान करें. रिश्तों में बड़प्पन बनाए रखें. दूसरों पर विश्वास रखें. मित्रों से भेंट होगी और निजी मामले बल पाएंगे.

वृश्चिक (Scorpio)
अपनों के साथ शुभकर संबंध बने रहेंगे. भेंटवार्ता में उत्साह रहेगा. आप संबंधियों के साथ सुख के पल बांटेंगे. बंधुत्व का भाव बढ़ेगा. मन के मामले अनुकूल रहेंगे. रिश्तों में सहजता और संतुलन बनाए रखने से भावनात्मक मजबूती आएगी.

धनु (Short)
अपनों के साथ सामंजस्य बढ़ेगा. प्रिय व्यक्ति से भेंट होने के योग हैं. मधुर वाणी से सभी का दिल जीतेंगे. किसी उत्सव या आयोजन में शामिल हो सकते हैं. स्वजनों को सरप्राइज दे सकते हैं. मित्रों का भरपूर समर्थन मिलेगा.

मकर (Capricorn)
प्रेम संबंधों में मिठास घुलेगी. निजी संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. मेलजोल बनाए रखने से करीबियों में शुभता रहेगी. सभी की भावनाओं का आदर करेंगे, जिससे आपसी स्नेह भाव में वृद्धि होगी. प्रेम से जुड़ी चर्चाएं आपके पक्ष में होंगी.

Advertisement

कुंभ (Aquarius)
मन के मामलों में विनय और विवेक से काम लें. करीबियों के साथ कुछ असहजता हो सकती है, इसलिए व्यक्तिगत संबंधों में सावधानी बरतें. प्रियजनों को उपहार दे सकते हैं. दूसरों की खूबियों को अनदेखा न करें और रिश्तों में सहज बने रहें.

मीन (Pisces)
मन प्रसन्न रहेगा और निजी मामले आपके अनुकूल रहेंगे. रिश्तों को संवारने में आपकी रुचि बढ़ेगी जिससे प्रेम संबंध मजबूत होंगे. मित्रों के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं. प्रियजनों के समक्ष अपनी बात रखने के लिए दिन शुभ है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement