scorecardresearch
 

Career Rashifal 8 May 2026 (करियर राशिफल): कुंभ राशि वाले जल्दबाजी से बचें, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Career Rashifal 8 May 2026 (करियर राशिफल): टीम वर्क पर फोकस करना बेहतर होगा. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं . कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा. आपके संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा.

Advertisement
X
career horoscope
career horoscope

मेष (Aries)
कार्यक्षेत्र में आपका समर्पण और अनुशासन बना रहेगा. वाणिज्यिक अवसरों को भुनाने में सफल रहेंगे. शासन की योजनाओं से लाभ मिलेगा. वरिष्ठों का सहयोग आपको करियर में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. प्रतिस्पर्धा के भाव के साथ आप अपने लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे.

वृष (Taurus)
कार्य व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा.  सकारात्मक स्थितियां बनी रहेंगी. पेशेवर मामलों में अपनी प्रतिभा दिखाने के भरपूर अवसर मिलेंगे. आपकी योजनाओं में गति आएगी. वरिष्ठों के मार्गदर्शन से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. नई पहल के लिए दिन श्रेष्ठ है.

मिथुन (Gemini)
करियर में रुटीन कार्यों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. कामकाज में स्पष्टता रखें. नियमों का उल्लंघन करने से बचें. विदेशी मामलों या विदेशी कंपनियों से जुड़े कार्यों में हलचल बढ़ सकती है. पेशेवर तौर पर सामान्य प्रदर्शन रहेगा, धैर्य से आगे बढ़ें.

कर्क (Cancer)
इंडस्ट्रियल और साझीदारी के कामों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी. आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. टीम वर्क पर फोकस करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं . कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा.

Advertisement

सिंह (Leo)
कामकाजी गतिविधियों में अतिउत्साह से बचें.  मेहनत पर भरोसा रखें. कारोबारी स्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, इसलिए उधार के लेनदेन से बचें. अनुभवियों की सलाह लेकर ही बड़े निर्णय लें. बजट बनाकर काम करना आपके पेशेवर भविष्य के लिए बेहतर होगा.

कन्या (Virgo)
लक्ष्यों को साधने में आप सफल रहेंगे और कार्यक्षमता मजबूत होगी. परीक्षा और प्रतियोगिता में शामिल होने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है. उद्योग और व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा. सहकर्मियों का सहयोग आपको कठिन कार्यों में जीत दिलाएगा.

तुला (Libra)
मैनेजमेंट और प्रबंधन से जुड़े मामलों में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा. कार्यक्षेत्र में सक्रियता और सहजता बनी रहेगी. संसाधनों में वृद्धि होगी. आप जरूरी पेशेवर खरीदारी कर सकते हैं. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ने से करियर के अटके हुए काम पूरे होंगे.

वृश्चिक (Scorpio)
वाणिज्यिक प्रयासों में तेजी आएगी . आपके संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा. साहस और पराक्रम के साथ आप प्रतिस्पर्धा में बेहतर करेंगे. टीम वर्क को बढ़ावा मिलेगा. आपकी योग्यता को पहचान मिलेगी. यात्रा के माध्यम से नए व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं.

धनु (Sagittarius)
विविध वाणिज्यिक प्रयासों में आप सफल रहेंगे . आर्थिक प्रबंधन बेहतर होगा. पेशेवर गतिविधियों में सक्रियता आएगी. आप बड़ी कारोबारी चर्चाओं में शामिल हो सकते हैं. बैंकिंग और बचत से जुड़े कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें.

Advertisement

मकर (Capricorn)
नए ढंग से कार्य करने और रचनात्मकता दिखाने में आप आगे रहेंगे. पेशेवर अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे और व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा.

कुंभ (Aquarius)
करियर के मामले में आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें. बजट की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें. कामकाज में अनुशासन बनाए रखें . न्यायिक विषयों में स्पष्टता लाएं. महत्वपूर्ण निर्णयों में जल्दबाजी दिखाने से बचें.

मीन (Pisces)
कामकाज में इच्छित परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. कारोबारी प्रतिस्पर्धा में आप प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहेंगे. अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेगा .पदोन्नति या विस्तार की संभावना बनेगी. व्यावसायिक रणनीति सफल रहेगी और लाभ की स्थिति बेहतर होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement