scorecardresearch
 

बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार, 11वीं के छात्र की लिंचिंग की कोशिश

बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा, वहां पढ़ाई कर रहे हिंदू छात्रों के साथ आए दिन मॉब लिंचिंग हो रही है. हिंदुओं का फेक सोशल मीडिया अकाउंट बना कर वहां के इस्लामिक चरमपंथी दंगा और नफरत फैला रहे हैं.

Advertisement
X
हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार
हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार

बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद से वहां के हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. वहां की हिंदू आबादी पर अलग-अलग तरह से लगातार हमले किए जा रहे हैं. इन हमलों में खास कर हिंदू छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है.

हिंदू संगठनों का आरोप है कि बांग्लादेश के इस्लामिक चरमपंथी सांप्रदायिक समूह बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में हिंदुओं की फेसबुक आईडी को हैक कर ले रहे हैे और इस्लाम के अपमान करने का झूठा आरोप लगाकर सांप्रदायिक दंगे करने की कोशिश कर रहे हैं.  28 अक्टूबर को बांग्लादेश के फरीदपुर जिले मैं 11वीं कक्षा के हिंदू छात्र हृदय पालपर ‌को मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई. इसके बाद हृदय पाल को गिरफ्तार कर लिया गया और सेना को सौंप दिया गया. ‌बांग्लादेश में फिलहाल कानून व्यवस्था पुलिस के साथ सेना संभाल रही है.‌ 

मॉब लिंचिंग का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे सेना के जवान हृदय पाल को गिरफ्तार कर ले जा रहे हैं और रास्ते में उसकी पिटाई कर रहे हैं. इसके अलावा पीछे से चरमपंथियों की भीड़ भी लगातार नारा लग रही है कि उसे मार डालो. गिरफ्तारी के दौरान हृदय पाल की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी.

Advertisement

इससे पहले ऐसा ही एक मामला खुलना में उत्सव मंडल के साथ हुआ था जहां उस पर सोशल मीडिया के जरिए मोहम्मद पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया और उसके साथ मोब लिंचिंग की गई. वहीं पिछले दिनों चांदपुर जिले में गोविंद के घर पर भी स्थानीय चरमपंथी मुस्लिम संगठनों ने हमला बोल दिया था. गोविंद पर भी इस्लामी कट्टरपंथी संगठनों ने मोहम्मद पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था.

बांग्लादेश के हिंदू संगठनों का आरोप है कि एक साज़िश के तहत हिंदुओं के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई जा रही है और इस तरह के पोस्ट को वायरल करके अलग-अलग इलाकों में हिंदू लड़कों को निशाना बनाया जा रहा है. इसके विरोध में हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं लेकिन बांग्लादेश सरकार की ओर से उनकी मांगो पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है पर वहीं चरमपंथी संगठनों द्वारा की जाने वाली शिकायत पर हिंदुओं की गिरफ्तारी जरूर हो रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement