scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'मेरा पति मुस्लिम है', महाभारत फेम एक्ट्रेस का बदला धर्म? यूजर्स को लताड़ा, सिंदूर लगाकर मनाया था करवा चौथ

Shafaq naaz
  • 1/11

करवा चौथ पर लाल साड़ी, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ियां... टीवी एक्ट्रेस शफक नाज की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर क्या आईं, कमेंट बॉक्स में बवाल मच गया. कुछ लोगों ने उनके हिंदू त्योहार मनाने पर सवाल उठाए, तो कुछ ने उनके धर्म को लेकर ही ट्रोल करना शुरू कर दिया. 

Shafaq naaz
  • 2/11

लेकिन अब एक्ट्रेस ने भी चुप्पी तोड़ दी है और ट्रोलर्स को ऐसा जवाब दिया है कि उनका बयान चर्चा में आ गया है. शफक ने साफ शब्दों में कहा कि सिंदूर लगाने से किसी का धर्म नहीं बदल जाता. उन्होंने उन लोगों को भी खरी-खरी सुनाई, जो करवा चौथ मनाने पर उन्हें और उनके पति को निशाना बना रहे थे.

Shafaq naaz
  • 3/11

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने हाल ही में करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. लाल साड़ी और सिंदूर में उनकी तस्वीरें देखकर कुछ यूजर्स ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया. इस पर शफक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा- मैंने हाल ही में करवा चौथ मनाते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. 

Advertisement
Shafaq naaz
  • 4/11

''मैंने लाल साड़ी पहनी थी और मांग में सिंदूर लगाया था. मुझे लगा कि तस्वीरें अच्छी हैं, लेकिन अचानक कमेंट सेक्शन में गालियां, ट्रोलिंग और बदतमीजी देखने को मिलने लगी. ऐसा लग रहा था कि सिंदूर लगाने से मेरा धर्म ही बदल गया है. सबसे पहले मैं एक बात साफ कर दूं. मेरे पति का नाम जीशान है और वह मुस्लिम हैं. दूसरी बात, सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं मुसलमान रहना बंद नहीं कर देती. क्या मेरा धर्म इतना हल्का है?''

Shafaq naaz
  • 5/11

शफक नाज ने उन लोगों पर भी नाराजगी जताई, जो उनके पति जीशान को इस विवाद में घसीट रहे हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि किसी त्योहार को मनाने या उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने से किसी को दूसरे की निजी जिंदगी पर सवाल उठाने का हक नहीं मिल जाता.

Shafaq naaz
  • 6/11

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि आज लोगों को एक-दूसरे के धर्म और आस्था का सम्मान करना भी समझाना पड़ रहा है. एक्ट्रेस ने कुरान समेत दूसरे धार्मिक ग्रंथों का हवाला देते हुए कहा कि किसी दूसरे के धर्म का अपमान करने से कुछ हासिल नहीं होता. हर धर्म इंसान को दूसरों की इज्जत करना सिखाता है.

Shafaq naaz
  • 7/11

शफक ने भारत की सांस्कृतिक विविधता की तारीफ करते हुए कहा कि यहां अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों के लोग रहते हैं. ऐसे में किसी दूसरे समुदाय का त्योहार मनाने में गलत क्या है? उन्होंने कहा- यही भारत की खूबसूरती है कि यहां इतनी सारी संस्कृतियां हैं. किसी त्योहार को मनाने में क्या परेशानी है? मैं तो हमेशा से ऐसा करती आई हूं.
 

Shafaq naaz
  • 8/11

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्होंने कई पौराणिक शोज में काम किया है और उन्हें अलग-अलग संस्कृतियों से हमेशा लगाव रहा है. उनके मुताबिक, उनका धर्म उन्हें दूसरों का सम्मान करना सिखाता है, किसी को छोटा या बड़ा समझना नहीं. एक्ट्रेस ने अपने बयान में साफ कर दिया कि वह आगे भी सभी त्योहारों को अपनी खुशी और पसंद के मुताबिक मनाएंगी.

Shafaq naaz
  • 9/11

उन्होंने कहा- मैं ईद पर भी तस्वीरें पोस्ट करूंगी, दिवाली पर भी और होली पर भी. मैं वही करूंगी जो मुझे अच्छा लगता है. अगर इससे किसी को परेशानी होती है, तो वह मुझे अनफॉलो कर सकता है. मैं अपने विश्वास को मानना बंद नहीं करूंगी. अब प्लीज लड़ना बंद कीजिए.

Advertisement
Shafaq naaz
  • 10/11

दरअसल, शफक नाज ने हाल ही में करवा चौथ के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इन तस्वीरों में वह लाल साड़ी, हाथों में लाल चूड़ियां और मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं. उनके हाथ में छलनी भी थी, जिसका इस्तेमाल पारंपरिक रूप से करवा चौथ की पूजा में किया जाता है. खास बात यह रही कि एक्ट्रेस के पति जीशान भी उनके साथ इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे.

Shafaq naaz trolled
  • 11/11

काम की बात करें तो शफक नाज टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्हें पौराणिक सीरियल 'महाभारत' में कुंती के किरदार से खास पहचान मिली थी. इसके अलावा वह कॉमेडी शो 'चिड़ियाघर' में मयूरी के रोल में भी नजर आ चुकी हैं.

 

Photos; Instagram @shafaq_naaz

Advertisement
Advertisement