scorecardresearch
 

ट्रंप की 'मशीन गन' ने शुरू की नई नौकरी, केरोलिन लेविट को Fox न्यूज में मिला बड़ा पद

अमेरिका की पूर्व व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट अब Fox News से जुड़ने जा रही हैं. ट्रंप कभी उनकी बोलने की रफ्तार की तुलना 'मशीन गन' से कर चुके हैं. अब 1 नवंबर से वह चैनल की ऑन-एयर कंट्रीब्यूटर के तौर पर नजर आएंगी.

Advertisement
X
डोनाल्ड ट्रम्प, कैरोलिन लेविट. (Photo- @karolineleavitt)
डोनाल्ड ट्रम्प, कैरोलिन लेविट. (Photo- @karolineleavitt)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी सहयोगी रहीं कैरोलिन लेविट अब व्हाइट हाउस के बाद टीवी पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं. पूर्व प्रेस सेक्रेटरी 1 नवंबर से Fox News के साथ ऑन-एयर कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़ेंगी. चैनल ने सोमवार को इसका आधिकारिक ऐलान किया.

कैरोलिन लेविट को ट्रंप प्रशासन में बेहद तेज और बेबाक कम्युनिकेटर के तौर पर देखा जाता रहा है. ट्रंप भी कई बार उनकी तारीफ कर चुके हैं. 2025 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कैरोलिन की बातचीत और उनके होंठों की तेज रफ्तार की तुलना 'मशीन गन' से की थी. ट्रंप ने कहा था कि वह जिस तरह बोलती हैं, वह मशीन गन जैसी लगती हैं.

1 नवंबर से Fox News में नई भूमिका

Fox News की CEO सुजैन स्कॉट ने कहा कि व्हाइट हाउस और चुनाव प्रचार के दौरान कैरोलिन का सीधा अनुभव उन्हें मौजूदा राजनीतिक माहौल की अलग समझ देता है. वहीं कैरोलिन ने भी नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह जताया है. उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर मिले अनुभव के साथ वह Fox के लाखों दर्शकों के सामने अपनी राय रखने को लेकर काफी उत्साहित हैं. उनके मुताबिक वह उसी ऊर्जा और बेबाकी के साथ अपनी बात रखेंगी.

Advertisement

व्हाइट हाउस की सबसे कम उम्र की प्रेस सेक्रेटरी

कैरोलिन लेविट व्हाइट हाउस के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की शख्स रही हैं. वह 29 साल की उम्र में इस पद पर थीं. उन्होंने अगस्त में प्रेस सेक्रेटरी का पद छोड़ दिया था. इसके बाद अब उनकी अगली मंजिल Fox News बन गई है.

यह भी पढ़ें: 3 नवंबर के बाद ईरान के साथ क्या करेंगे ट्रंप? तैयारी देखकर बढ़ रहा खौफ

कैरोलिन ट्रंप के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में भी प्रेस सेक्रेटरी रह चुकी हैं. चुनाव प्रचार से लेकर व्हाइट हाउस तक वह ट्रंप की मीडिया रणनीति का अहम चेहरा रही हैं. ट्रंप ने उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में शामिल बताया था.

Fox News और ट्रंप टीम का पुराना कनेक्शन

यह पहली बार नहीं है जब व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी Fox News पहुंची हों. ट्रंप के पहले कार्यकाल की प्रेस सेक्रेटरी केली मैकनेनी भी 2021 में Fox News से जुड़ी थीं.

दूसरी तरफ ट्रंप प्रशासन में Fox News से जुड़े कई चेहरे भी बड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. ऐसे में कैरोलिन लेविट का चैनल से जुड़ना व्हाइट हाउस और Fox News के बीच पहले से मौजूद रिश्ते की एक और कड़ी माना जा रहा है.

Advertisement

अब कैरोलिन अपनी नई भूमिका में सीधे टीवी दर्शकों के सामने होंगी. उनके व्हाइट हाउस के अनुभव और ट्रंप प्रशासन के भीतर की समझ को Fox News के लिए खास तौर पर अहम माना जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement