scorecardresearch
 

क्या सील हो पाएगी ईरान डील? अब्बास अराघची के पोस्ट को ट्रंप ने किया रीपोस्ट, पाक PM भी कूदे

ये बहुत कम हुआ है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का पोस्ट ट्रंप रीपोस्ट करते हैं. इसने डील को लेकर एक पॉजिटिव मैसेज दिया तो जरूर है लेकिन दोनों देशों के बीच अविश्वास की खाई अभी गहरी ही है. इसका पता उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के पोस्ट से चलता है.

Advertisement
X
ईरान ने कहा है कि डील की शर्तों को लेकर आकलन न करें. (Photo: ITG)
ईरान ने कहा है कि डील की शर्तों को लेकर आकलन न करें. (Photo: ITG)

ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली डील को लेकर संशय की स्थिति लगातार कायम है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि हम डील के नजदीक हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि जब तक यह फ़ाइनल नहीं हो जाता, इसके कंटेंट के बारे में अंदाजा लगाने से बचना चाहिए. 
ईरान के विदेश मंत्री ने अपनी पूरी बात एक्स पर एक पोस्ट में लिखी है. अब्बास अराघची ने कहा है कि हमारे जिम्मेदार और पारदर्शी रवैया अपनाएंगे और डील के सभी डिटेल्ट सही समय पर जनता के साथ शेयर किए जाएंगे. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब्बास अराघची के इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर रीपोस्ट किया है. इससे संकेत मिलता है कि प्रस्तावित समझौते की शर्तों पर असहमति के बावजूद बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है.

हालांकि डील की शर्तों को लेकर कई अनुमान लगाए जा रहे हैं. लेकिन सच्चाई क्या है इस पर संशय बरकरार है. ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि कई फेक सूचनाएं फैलाई जा रही है. 

जेडी वेंस ने कहा, "मुझे स्ट्रेट को फिर से खोलने और ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को खत्म करने के संभावित समझौते के बारे में बहुत सारी गलत जानकारी दिख रही है."

उन्होंने डील की शर्तों के बारे में कहा कि ईरान को कोई नकद पैसा नहीं मिल रहा है और सिर्फ समझौते पर दस्तखत करने या मीटिंग में शामिल होने के लिए कोई फंड जारी नहीं किया जा रहा है. समझौते को इस तरह से बनाया गया है कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की चिंताओं को प्राथमिकता दी जाए, और अगर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करता है, तो उन्हें और पूरे क्षेत्र को आर्थिक फ़ायदा होगा. इस समझौते में क्षेत्र की तस्वीर बदलने और लंबे समय तक शांति लाने की क्षमता है. 

Advertisement

वेंस ने कहा कि इस मुद्दे पर कुछ अजीब रिपोर्टिंग हो रही है. 

इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी कहा है कि शांति समझौते में प्रयोग किए जाने वाले शब्दों पर सहमति हो गई है. 

उन्होंने एक्स पर लिखा, "पाकिस्तान की ओर से शांति के लिए लगातार की जा रही जबरदस्त मध्यस्थता कोशिशों के बीच, हम उन लोगों द्वारा चलाए जा रहे लगातार गलत जानकारी फैलाने वाले अभियान से पूरी तरह वाकिफ़ हैं जो शांति समझौते को नाकाम करना चाहते हैं. शोर-शराबे को दरकिनार करते हुए, हम पुष्टि कर सकते हैं कि शांति समझौते के फ़ाइनल ड्राफ़्ट पर सहमति बन गई है और पाकिस्तान अब अगले कदमों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है."

अल जजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि इस डील के तहत ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम खत्म करेगा और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलेगा. 

इस अधिकारी ने बताया कि इस डील के तहत ईरान का परमाणु कार्यक्रम खत्म किया जाएगा और उससे जुड़ी एनरिच्ड यूरेनियम को नष्ट करके हटा दिया जाएगा. होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दिया जाएगा. ईरान हथियारबंद समूहों को फंड देना बंद कर देगा. 

Advertisement

माना जा रहा है कि इस डील पर अगले कुछ दिनों में स्विटजरलैंड के जिनेवा शहर में हस्ताक्षर किया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement