scorecardresearch
 

ईरान के जंजन शहर में शिया मस्जिद पर इजरायल का हमला, 3 लोगों की मौत

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी भीषण जंग अब रिहायशी और धार्मिक स्थलों तक पहुंच गई है. मंगलवार सुबह उत्तर-पश्चिमी ईरान के जंजन शहर में हुए एक हवाई हमले में मशहूर शिया मस्जिद को निशाना बनाया गया.

Advertisement
X
इजरायल के द्वारा ईरान पर लगातार अटैक हो रहा है. (File Photo: Reuters)
इजरायल के द्वारा ईरान पर लगातार अटैक हो रहा है. (File Photo: Reuters)

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी भीषण जंग अब रिहायशी और धार्मिक स्थलों तक पहुंच गई है. मंगलवार सुबह उत्तर-पश्चिमी ईरान के जंजन शहर में हुए एक हवाई हमले में मशहूर शिया मस्जिद को निशाना बनाया गया. इस हमले में करीब 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं.

एएफपी के मुताबिक, सरकारी टेलीविज़न ने बताया कि 'ग्रैंड हुसैनीया' की इमारत, जो शिया लोगों के जमा होने और शोक सभाओं के लिए एक हॉल है, ज़ंजन में 'फ़िरदौसी स्ट्रीट' पर दुश्मन के सुबह के हमले के बाद क्षतिग्रस्त हो गई ज़ंजन, तेहरान से करीब 300 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित एक औद्योगिक प्रांतीय राजधानी है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि गुंबद और मीनारों के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है.

खत्म नहीं हो रहा ईरान युद्ध

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान, इज़रायल और अमेरिका के बीच हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. बीते कुछ दिनों में संघर्ष और तेज हुआ है और इसका असर अब आम नागरिकों तक भी साफ दिखने लगा है. इज़रायल की तरफ से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि उसके हमलों का निशाना ईरान के सैन्य ठिकाने और हथियार बनाने से जुड़े केंद्र हैं.

Advertisement

वहीं, ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है और मिसाइल व ड्रोन हमलों के जरिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है. दोनों देशों के बीच यह टकराव अब सीधे टकराव की शक्ल ले चुका है.

यह भी पढ़ें: ईरान की सत्ता पर IRGC ने जमाया कब्जा? अलग-थलग पड़े राष्ट्रपति पेजेशकियान

इस बीच अमेरिका की भूमिका भी अहम बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका एक तरफ इस संघर्ष को सीमित रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर रणनीतिक कदम भी उठा रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement